Impact Posts »

Impact: We got grain in subsidised shop after reporting on CGnet Swara...

करचोलापारा ग्राम पंचायत धुमाडांड़ तहसील प्रतापपुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से राजपाल बता रहे हैं कि उनके गाँव में कई लोगों का राशन कार्ड नहीं बना था इससे उनको उचित मूल्य की दूकान से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा था, बाज़ार से अधिक दाम में अनाज खरीदकर ग्रामीण परेशान थे, उन्होंने इस बारे में कई अधिकारियों को कई बार अनुरोध किया पर किसी ने उनकी मदद नहीं की, उसके बाद पिछले माह उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश डाला जिसमे सुनने वाले साथियों से अधिकारियों पर दबाव डालने का अनुरोध किया। आज वे सभी से बांटना चाहते हैं कि सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों के दबाव सालने पर इस हफ्ते उन सभी को राशन से अनाज मिल गया है पहले जिनका नाम राशन की सूची में नहीं था | राजपाल@9754079248

Posted on: Apr 20, 2017, by Rajpal

Impact: Anganwadi cook got due wages after recording message on CGnet...

ग्राम-हर्दोहा, पंचायत-तेंदुन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी के साथ आज सूरजकली देवी हैं जो गाँव के आंगनबाड़ी में रसोईया का काम करती हैं उनका मानदेय बहुत दिनों से नहीं मिल रहा था वे अधिकारियों और नेताओं के चक्कर लगा लगा कर थक गयी थी और आशा छोड़ चुकी थी कि उनका भुगतान कभी भी होगा फिर उन्होने किसी के बताने पर सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया उसके बाद जब सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियों पर दबाव डाला तो थोड़े समय बाद उनका भुगतान हो गया इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और उन अधिकारियो को धन्यवाद दे रही हैं जिन्होंने उनकी मदद की और कह रहे हैं कि कृपया गरीबो की ऐसे ही मदद करते रहे| कोरी@9713063019

Posted on: Apr 15, 2017, by ASHOK KORI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Both our handpumps were broken, got repaired after CGnet report...

ग्राम-झाईताल, पोस्ट गौरेला ब्लॉक-जैतहरी,जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नर्मदा प्रसाद बता रहे है कि ग्राम झाईताल में वार्ड क्रमांक 10 में दो ही हैंडपंप हैं जो कई महीने से खराब थे और वे कुंए का पानी दूर से पी रहे थे वहां के निवासी अधिकारियों से बात कर-कर के थक गए थे पर कोई उनकी मदद नहीं कर रहा था फिर 4 अप्रैल 2017 को उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया और उसके तीन दिन बाद हैंडपंप ठीक हो गए और सबको पीने का पानी उपलब्ध हो सका इसके लिए रमेश लाल सीजीनेट सुनने वाले साथियो को धन्यवाद देना चाहते है जिन्होंने उनके अनुरोध पर अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला और उनकी मदद की |नर्मदा@8963947173

Posted on: Apr 14, 2017, by HANDPUMP NARMADA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER WATER

Impact: Got our widow pension 3 days after recording message on CGNet...

ग्राम-रक्सा, पोस्ट छुनगा, ब्लॉक-जैतहरी,जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नर्मदा प्रसाद बता रहे है कि ग्राम रक्सा की रहने वाली चुनिया बाई एवं उनकी साथियों की विधवा पेंशन का भुगतान नहीं हुआ था चार महीने की पेंशन बची हुई थी वे अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी पर कोई उनकी मदद नहीं कर रहा था फिर 30 मार्च 2017 को उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया और उसके तीन दिन बाद उन सभी को विधवा पेंशन का पैसा मिल गया इसके लिए चुनिया बाई सीजीनेट सुनने वाले साथियो को धन्यवाद देना चाहती है जिन्होंने उनके अनुरोध पर अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला और उनकी मदद की |नर्मदा प्रसाद@8963947173,8719095669.

Posted on: Apr 10, 2017, by NARMADA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got electric poles and wire in our village after reporting on CGnet...

ग्राम मौजे सांवरिया, थाना मह्जौलिया, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) से जीतेन्द्र सहनी बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली के खम्भे नहीं थे और वे लोग बांस से तार खींचकर किसी तरह बिजली जला रहे थे. वे अधिकारियों को बोल-बोल कर थक गए थे पर कोई ध्यान नहीं दिया फिर उन्होंने इस बिजली की समस्या के बारे के बारे में सीजीनेट में सन्देश रिकार्डिंग किये थे फिर सीजीनेट स्वर सुनने वालें साथियों द्वारा समस्या से संबधित अधिकारीयों पर अधिक से अधिक दबाव बनाएं और ग्राम मौजे सांवरिया की समस्या सुलझाने में मदद किये तो वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों एंव बिजली विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है | अब उनके गाँव में बिजली के खम्भे भी लग गए हैं और तार भी खिंच गयी है. साहनी@8488975953

Posted on: Apr 08, 2017, by JITENDRA SAHNI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »