महीने भर से बिजली के तार टूटे है, सूचना देने के बाद भी नहीं बना रहे है, कृपया मदद करे...
ग्राम-करसी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से भुनलराम पैकरा बता रहे है कि गाँव के वार्ड 2, 3, 4, के बिजली के तार पिछले एक महीने से तार गिर गए है, इस संदर्भ में बिजली विभाग को फोन कर सूचना दी गई है, परन्तु आज कल करते हुए महीना हो गया है लेकिन बिजली ठीक नही हुई| सरपंच सचिव भी देखकर चले जाते है मगर इस समस्या के समाधान के लिए कोई कुछ प्रयास नही कर रहा है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है बिजली ठीक कराने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: बिजली विभाग@9926643903, सरपंच@8889257811, सचिव@9424258368. पैकरा@7697219870.
