बिना विद्या के हमारी, दुर्घटना होइ गए ना...शिक्षा गीत

ग्राम- टिकुरीटोला, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से बालमीत जी शिक्षा के अभाव में लोग किस तरह की परेशानियों से गुजरते हैं इसी पर आधारित एक गीत गा रहे है:
बिना विद्या के हमारी, दुर्घटना होइ गए ना
मुंशी आवैं धइ डेरवावें, टांगी हमार चढ़ावें
बिना विद्या के हमारी...
पटवारी आवैं भूमि चढ़ावें, पट्टा रोज मंगावैं
बिना विद्या के हमारी...
डॉक्टर होइके दवा न जानें, सूई रोज लगावें
अरे तबियत ठीक न होने के पहले, पैसा रोज मंगावें
बिना विद्या की हमारी...

Posted on: Nov 22, 2014. Tags: Balmeet SONG VICTIMS REGISTER