मत समझो ये क्या है पढाई, ये सबसे बड़ी है कमाई...शिक्षा गीत
इंन्द्रवेली, आदिलाबाद, तेलंगाना के विश्राम विट्ठल शिक्षा पर आधारित एक गीत गा रहे है:
मत समझो ये क्या है पढाई
ये सबसे बड़ी है कमाई
मत समझो ये क्या...
जानवर की तरह करते मेहनत
तुम्हारे मेहनत में मतलब नहीं है
खुला तक़दीर का अब ताला, खुला तक़दीर का अब ताला
कलेक्टर साहब की है पुजाई
मत समझो ये क्या हैं...
सांस संभाल के, विट्टल गाते हैं गाना
बजाया करते हैं योगीराज जी ने, मत समझो क्या है पढाई
मत समझो क्या हैं पढाई...
