गांव में हैंडपंप नहीं होने के कारण गांव के लोगों को पानी के लिए दुर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम-बस्तामुंडा, पंचायत-छिन्द्बहार, ब्लॉक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह कश्यप बता रहे हैं कि उनके पारा में 9 घर कि बस्ती है, और हैंडपंप एक ही है, जिससे कभी कार्बन युक्त पानी निकलता है तो कभी पानी ही नहीं आता| निवासियों को 2-3 किलोमीटर दूर जाकर दूसरों के घरो से पानी लाना पड़ता है| लोगों को यहाँ-वह से पानी ला लाकर पीना पड़ता है जिससे उन्हें बहुत दिक्कत होती है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे कि दिए गए नंबर पर संपर्क कर गांव कि समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर: सरपंच@7087797476, सचिव@9406109547.

Posted on: May 13, 2022. Tags: BASTAMUNDA BASTAR CG DARBHA PROBLEM RAMSINGH KASHYAP WATER

धान की खेती की जानकारी

ग्राम पंचायत छिंदबहार (बास्तामुंडा),ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंग कश्यप जी सीजी नेट के साथियों को बता रहे है ये बरसात के मौसम में ही खेती करते हैं |खेती में धान के फसलों का ही खेती कर पाते हैं|सिचाई के अभाव में अन्य मौसम में खेती नहीं हो पाती है|बरसात मे धान को बोने के बाद बारिश के पानी का ही इंतजार होता है|फसल थोड़ी बड़ी होने बाद बियासी लगाते हैं और कुछ दिन के बाद निदाई का काम शुरू हो जाता है|फिर फसल काटने के बाद मिडाई कर धान को बेचते हैं या फिर खाते हैं|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 7722884009, सरपंच@9406109547, सचिव@7087797876

Posted on: Mar 16, 2022. Tags: AGRICULTURE BASTAMUNDA CG CHINDBAHAR DARABHA RAMSING KASHYAP RISE