मेन रोड के किनारे, बस स्टैंड के करीब शराब की भट्टी, आवेदन के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती...

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे हैं, जैतहरी से पेंड्रारोड और अनूपपुर का जो मेन रोड है, डबल रोड बना है, पर मेन रोड के किनारे 10 से 20 मीटर की दूरी पर अंग्रेजी शराब की भट्टी कई वर्षो से चल रही है, 150 मीटर की दूरी पर बस स्टैंड है, प्रतिदिन लोगो की भीड़ रहती है, इसलिए वहां शराब की भट्टी नही होनी चाहिए, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर महोदय के पास 11-09-2018 को जन सुनवाई में आवेदन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@9753725459, SDO@9406518295. संपर्क नंबर@9522385087.

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: ANUPPUR LIQUOR MP NATTHULAL RATHOUR SHOP SONG VICTIMS REGISTER