गाँव में आँगनबाड़ी भवन नहीं बना हैं, मोहल्लेवालों बच्चों को दूर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत कुम्हारसाडरा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से माटाराम जी बता रहे है इनके गाँव में आँगनबाड़ी भवन नहीं है| गाँव से दूर 4-5 कि.मी. एक आंगनबाड़ी है जिसमे इनके गाँव के बच्चे जाते हैं| आंगनबाड़ी न होने से यहाँ के बच्चों को दूर जाने में परेशानी होती है साथ ही छोटे बच्चों को इतनी दूर भेजना भी सही नहीं है|इनका कहना है कि इस गाँव में भी एक आँगनबाड़ी होनी चाहिए| सरपंच सचिव को भी इसकी जानकारी दी गई है उनका कहना है धीरे-धीरे बनेगा| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8815921765, सरपंच नंबर@7697581341, सचिव@9479033485.

Posted on: Feb 06, 2022. Tags: AANGANBADI BASTANAR BASTARCG PROBLEM