हमारे गाँव के शौचालय बनाने का काम 10 साल से चल रहा है पर कई अब भी अधूरे पड़े हैं...

ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल आयाम बता रहें है उनके गाँव में 2008 में शौचालय बना था केवल सीट लगाया गया था और मिटटी का दीवाल बनाने को कहा गया था| कहीं बना कहीं नही बना, इसके बाद 2017 में फिर से बनाया गया लेकिन आज तक कही-कही ढक्कन नही लगा है और ये पूरे मोहली गाँव का यही हाल है | लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिए सांथी सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो में अधिकारियों से बात कर जो शौचालय का काम अधूरा पड़ा है उसको पूरा करवाने में मदद करें: सचिव@8889143388, कलेक्टर@9425253580. सम्पर्क@6260182981.

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: RAMLAL AAYAM BALRAMPUR TOILET SONG VICTIMS REGISTER

जन्म से लेके अंतिम मरन तक सेवा-सेवा महान रे साथी...गोंडवाना गीत

ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल आयाम और रामपत मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
जन्म से लेके अंतिम मरन तक सेवा-सेवा महान रे साथी-
ये धरती में पांच तत्व के माता पिता भगवान हैं-
भ से भूमि ग से गगन व से वायु कहाये रे-
अमन आगी नमन नीर रग-रग में समाये हैं-
ये धरती में पांच तत्व के माता पिता भगवान हैं-
जन्म से लेके अंतिम मरन तक सेवा-सेवा महान रे साथी...

Posted on: Jun 16, 2018. Tags: RAMLAL AAYAM RAMPAT MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

मत रहे तो पहाड़ फूटे और मत टूटे तो कपार टूटे: सियार और हवा की कहानी...

सियार और हवा दोनों मित्र थे दोनों ने फैसला किये कि चलो मित्र आज दौड़ लगाते है. कौन कितना दूर जल्दी दौड़ लगा के जाता है | हवा का पैर नहीं होता है वो बहुत तेजी से जाता है और सियार चलते-चलते गड्डा में गिर जाता है तो बहुत धीरे-धीरे दौड़ता है | सियार जो है हल्ला करना शुरू कर देता है तो दूसरा सियार भी हल्ला करना शुरू कर देता है उसको सुनकर बहुत सारे सियार हल्ला करने लगते है तो हवा पीछे मुड़कर देखता है कि मेरा मित्र गड्डा में गिर गया और मैं आगे निकल गया. तो कहानी के माध्यम से वे कहना चाहते है कि संघटन में बहुत ताकत है. मत रहे तो पहाड़ फूटे और मत टूटे तो कपार टूटे| रामलाल आयाम@8463047583.

Posted on: Jun 14, 2018. Tags: RAMLAL AAYAM SONG VICTIMS REGISTER