देखादेखी में देखो हम कितने बदल गए हैं...

देखादेखी में देखो हम कितने बदल गए हैं
कि अपनी मूल पहचान से ही दूर तलक निकल गए हैं
खुद को ज्ञान का सूरज कहने वाले
हम क्यूं ढलने के लिए पश्चिम की ओर चल रहे हैं

सिर्फ बातें ही रह गई हैं हमारे सिकन्दर सी
वर्ना आदतें तो बन गई हैं बन्दर की
विदेशी रंगों में रंगा है हमारा खानपान रहन सहन पहनावा
गैरो की सभ्यता का चोला पहनकर हम हिन्दुस्तानी होने का करते हैं दावा
जुबां पर भाषा है गैरों की
क्या यही हकीकत है हम भारत के शेरों की

हमारी योग्यताएं परायों से वफा निभाने चली हैं
क्यूं कमान न सम्हाल सके हम घर की
खुद को हम सम्पूर्ण कहने वाले क्यों अधजल गगरी की तरह छलक रहे हैं

Posted on: Nov 30, 2010. Tags: Shivraj

Anti Industrial corridor meeting in Ranchi on 4th December

Gladson Dungdung from Ranchi says Government of Jharkhand has passed a plan to create an industrial corridor and SEZ between Hazaribagh to West Singhbhum district. State has asked Rs 2000 crores from center to execute the plan. He says lakhs of people who are dependent on forest and land will be displaced and loose their property if this pan is executed and this will be against the very reason the state was created. They are planning a meeting on 4th Dec to chalk out a protest strategy

Posted on: Nov 29, 2010. Tags: Gladson Dungdung

Government should prepare better to stop malaria next time

Upendra Vahinipati from Bilaspur says the number of deaths due to malaria is increasing every day in the district and government efforts to contain are not seen on the ground. The number of malaria patients these days is so high in the hospitals that is is difficult to serve them. He hopes that next time Government of Chhattisgarh will take better precautions to stop malaria spreading mosquitoes.

Posted on: Nov 29, 2010. Tags: Upendra Vahinipati

गाएंगे तब तक रे कि जब तक काम नहीं...

हल चलाकर खेतों को मैंने ही सजाया रे
गेहूं चावल मक्के के दानों को उगाया रे
चूल्हा भी बनाया मैंने धान भी पकाया रे
राहों के भूखे बैठे रे कि मेरे लिए काम नहीं

मिट्टी की खुदाई की, भट्टी को जलाया रे
ईंटों को पकाया मैंने, बंगला बनाया रे
सांचा का हर एक् खम्भा मैंने ही उठाया रे
सौऊं कि फुटपाथ पे कि मेरे लिए काम नहीं

ढाकी को बनाया मैंने, मिलों को चलाया रे
तानाबाना जोड के कपडा बनाया रे
सपनों के रंग से उनको सजाया रे
मुझे कफन नहीं रे कि मेरे लिए काम नहीं

रेल को बनाया मैंने, सडकों को बिछाया रे
हवा में उडाया रे चन्दा से मिलाया रे
नाव को बनाया मैंने पानी पे चलाया रे
मेरी न ज़िन्दगी चले कि मेरे लिए काम नहीं

शाहजहां की ताज को मैंने ही बनाया रे

मन्दिरों को मस्जिदों को मैंने ही सजाया रे
बांस की सितार को मांदर को बजाया रे
मेरा संगीत कहां रे कि मेरे लिए काम नहीं

सपने सजाएंगे, ज़िंदगी बनाएंगे
उंगलियों को मोड के हाथों को उठाएंगे
आसमान को छूएंगे ज़िंदाबाद गाएंगे
गाएंगे तब तक रे कि जब तक काम नहीं
लडेंगे तब तक रे कि जब तक काम नहीं

Posted on: Nov 29, 2010. Tags: Khushbu Verma

From today's newspapers : In Gondi

Posted on: Nov 28, 2010. Tags:

View Older Reports »