किसी ने साथ नहीं दिया तो 27 साल अकेले मेहनत कर तालाब बनाया, अपने सांथ गाँव की मदद की...
चिरमिरी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) में रहने वाले श्यामलाल राजवाड़े के गाँव में पानी की बड़ी समस्या थी, सूखे की स्थिति हो गई थी, समस्या को हल करने के लिए उन्होंने कई बार सरकारी कार्यालयों में आवेदन दिया| लेकिन कोई फायदा नही हुआ | तब खुद ही एक तालाब खोदने का निर्णय लिया | उन्होंने तालाब का निर्माण कर न केवल अपनी जरूरते पूरी की, सांथ में पूरे गाँव की पानी की समस्या को दूर किया| तालाब बनाने के लिए उन्होंने लगातार 27 साल तक काम किया और अभी भी काम में लगे हैं| आज वे 40 साल के हो चुके हैं| इस कार्य के लिए उन्हें कई बार मंच से सम्मानित भी किया गया है| इस प्रकार इंसान चाहे तो कोई भी काम आसानी से कर सकता है| राकेश कुमार@7909776182
