अब बनेंगे बांध आंसू के...

कोई कोना देश का
बांध बांधने से बचा नहीं
नदी का किनारा
पाट से अछूता नहीं
नाली के पानी तक को बांधने की
योजना चल पडी है
सागर के पानी पर
देशों में बंटवारा हो चुका
नदियां अब बिक चुकी
धरती का पानी अब बचा नहीं
लगते लगाम आंसू पर
अब बनेंगे बांध आसू के

अलोका कुजुर

Posted on: Nov 26, 2010. Tags: Ritu Kujur