Impact: Got electricity back in our part of village after CGnet report, thanks...
विश्वकर्मा टोला, ग्राम पंचायत-भमरा, जनपद पंचायत-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से नंदलाल साकेत बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 16 में बिजली की ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से बहुत सभी दलित ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही थी, ट्रांसफार्मर जल गया था इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को कई बार कई तरीके से दिया गया था पर उन्होंने कोई सुनवाई नही की कोई अधिकारी ग्रामीणों की नहीं सुन रहा था तो फिर सीजीनेट में अपना संदेश रिकॉर्ड किया, रिकॉर्ड करने के ठीक 10-15 दिन के बाद ट्रांसफार्मर बन गया जिससे वहां के निवासी ग्रामीण खुश हैं, सीजीनेट एवं जिला अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंदलाल साकेत@9617026012.
Posted on: Sep 01, 2018. Tags: ELECTRICITY IMPACT MP NANDLAL SAKET REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our transformer got installed 2 weeks after CGnet report, thanks...
विश्वकर्मा टोला, वार्ड 15 ग्राम-भामरा, विकासखंड-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास के साथ में नंदलाल साकेत है जो बता रहे है कि विश्वकर्मा टोला वार्ड 15 का ट्रांसफार्मर जल गया था उसके लिए उनके साथियों ने C.M. हेल्पलाइन में भी शिकायत किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो हारकर उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया। रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से ठीक 12-13 दिन बाद ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को मोहल्ले के सभी साथियों की ओर से जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. सरला श्रीवास@9479416334.
Posted on: Dec 30, 2017. Tags: NANDLAL SAKET SONG VICTIMS REGISTER
हमारे टोला का ट्रांसफार्मर जल गया है और शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
विश्वकर्मा टोला वार्ड क्रमांक 15, ग्राम-भमरा, विकासखंड-सिरमौर, जिला-रीवा (म.प्र.) से नन्दलाल साकेत बता रहे है कि उनके टोला का ट्रांसफार्मर जल गया था अधिकारी ने कहा कि 20% बिल जमा कर दो तो हम लगवा देंगे तो उन्होंने 70% बिल जमा कर दिया पर फिर से 7 दिन के अन्दर 20-11-2017 को जल गया और अब कोई सुनने को तैयार नहीं है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर समस्या का समाधान करने में मदद करें: प्रभारी अधिकारी@9425824714, सिरमौर A.E.@9425824792, K.L. वर्मा@9425424302, ऑफिस का@074622560311. नन्दलाल साकेत@ 9617026012.
