समर्थन मूल्य पर बेचे गये धान का पैसा प्राप्त करने के लिये लाइन में लगे किसानो की समस्या

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ के निवासी राजेंद्र गुप्ता समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के भुकतान को लेकर जो समस्या हो रही है, उसके बारे में बता रहे हैं| वहां पर बैंक में लम्बी लाइन लगी है| लोग परेशान हैं| 3 दिन से लोग आ रहे हैं लेकिन भुगतान नहीं हो पा रहा है इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर धान खरीदी का भुगतान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9993891275. विधायक@9152222228. (AR)

Posted on: Mar 11, 2021. Tags: CG MSP PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA

समर्थन मूल पर धान खरीदी का पैसा प्राप्त करने के लिये किसान परेशान...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता किसानो की समस्या से अवगत करा रहे हैं| संतोष कुमार और कई किसान बैंक में लाइन में लागे है, उनका कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान बेचे थे जिसका पैसा लेने के लिये आये हैं| कई बार आ चुके हैं लेकिन पैसा नहीं मिल पाया है| इस तरह से किसानो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं इसलिये वे अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करा कर समस्या के निराकरण के लिये अपील कर रहे हैं| संपर्क नंबर@9993891275. जिला कलेक्टर@8458840000, SDM@9425584600. (184485) (AR)

Posted on: Feb 01, 2021. Tags: MSP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

मक्के का सरकारी समर्थन मूल्य नहीं, पिछ्ले साल 1800 में बिका था इस साल 1100 में बिक रहा...

ग्राम-जुबानी कलार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद बता रहे हैं कि कोंडागांव जिले में काफी मात्रा में मक्का की खेती है, किसानो के जीवन निर्वाह का ये एक साधन है, पिछले वर्ष 18 सौ रुपये क्विंटल के हिसाब से मक्का बेचा गया था, लेकिन राज्य सरकार मक्का के उपज का समर्थन मूल्य तय नहीं कर रही है, जिला प्रशासन भी इस पर ध्यान नहीं दे रही है, जिसके कारण किसान मजबूर होकर व्यापारियों के पास 11 सौ रुपये क्विंटल के हिसाब से अपना उपज बेच रहे हैं, किसानो को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिससे नुकसान उठाना पड़ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियो तक इस बात को पहुंचाकर समस्या समाधान कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9165992497, 9993763732. कलेक्टर@9425598888 (167887)

Posted on: May 21, 2020. Tags: AGRICULTURE CG KONDAGAOBN MSP PROBLEM RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER