मक्के का सरकारी समर्थन मूल्य नहीं, पिछ्ले साल 1800 में बिका था इस साल 1100 में बिक रहा...

ग्राम-जुबानी कलार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद बता रहे हैं कि कोंडागांव जिले में काफी मात्रा में मक्का की खेती है, किसानो के जीवन निर्वाह का ये एक साधन है, पिछले वर्ष 18 सौ रुपये क्विंटल के हिसाब से मक्का बेचा गया था, लेकिन राज्य सरकार मक्का के उपज का समर्थन मूल्य तय नहीं कर रही है, जिला प्रशासन भी इस पर ध्यान नहीं दे रही है, जिसके कारण किसान मजबूर होकर व्यापारियों के पास 11 सौ रुपये क्विंटल के हिसाब से अपना उपज बेच रहे हैं, किसानो को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिससे नुकसान उठाना पड़ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियो तक इस बात को पहुंचाकर समस्या समाधान कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9165992497, 9993763732. कलेक्टर@9425598888 (167887)

Posted on: May 21, 2020. Tags: AGRICULTURE CG KONDAGAOBN MSP PROBLEM RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER