हैंडपंप ख़राब है, पानी की दिक्कत होती है, कृपया हैंडपंप ठीक कराने में मदद करें...

ग्राम-दोकम, पंचायत-बिर्गाली, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सनुराम पोयाम बता रहे हैं हैंडपंप खराब पानी की समस्या हमारे गाँव में 7 घरों की संख्या हैं जहा पर हैंडपंप होने की वजह से पानी की बड़ी दिक्कत होती हैं और पानी की समस्या को लेकर सौर उर्जा पानी पंप के लिए आवेदन भी किया गया था किन्तु कोई सुनवाई हुआ इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों को अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर बात करके सौर उर्जा पानी पंप व्यवस्था कराने में सहयोग करें: संपर्क@7646980155, PHE@9406078557

Posted on: Oct 22, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM SANNURAM POYAM WATER

Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप सुधार दिये है, सभी लोगो को धन्यवाद...

ग्राम-ढोकम रामापारा, पंचायत-बिरगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सन्नूराम पोयामी बता रहें हैं कि उनके गाँव का हैण्डपंप खराब था, तो उन्होंने पांच महिना पहले सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किये थे, करने के बाद 10 फरवरी 2021 को हैण्डपंप को ठीक कर दिए, अब पुरे गाँव वालो को पानी मिल रहा हैं, सभी लोग खुश है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | सम्पर्क नम्बर @7686980155.

Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HANDPUMP IMPACT SANNURAM POYAMI

हमारे गांव में किसी को आवास योजना का लाभ नही मिला है, कृप्या मदद करे-

(कवासी पारा) पंचायत-किलेपाल नंबर 03, ब्लाक-बास्तनार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सन्नुराम बता रहे हैं, उनके पारा में एक ही घर में आवास योजना का घर मिला है। और लोगों को अभी तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। आवास योजना के लिए सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक लिस्ट में उनका नाम नहीं आया है। वहां 25 घर की बस्ती है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है। की दिए गए नंबरों पर बात करें ताकि गरीब आदिवासियों को आवास योजना का लाभ मिल सकें। सरपंच@9407972439, CEO@9406016762, संपर्क नंबर@9479022584.

Posted on: Sep 01, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HOUSE PROBLEM SANNURAM

हमारे गांव का हैण्डपंप खराब हो गया है पानी कि बहुत समस्या है, कृप्या मदद करें-

(कवासीपारा) पंचायत-किलेपाल नंबर 03 ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सन्नुराम बता रहे हैं, उनके पारा एक हैंडपंप है एक महीने से खराब हो गया है। वर्तमान में झरना से पानी पीते है। पारा में 25 घर की जनसंख्या है, हैंडपंप ठीक करानें के लिए सरपंच को बोले लेकिन अभी तक नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के हैंडपंप ठीक कराने में मदद करें ताकि लोगों को झरना का पानी पीना ना पड़े झरना का पानी से लोग बीमार भी पड़ जाते हैं बरसात के दिनों में गंदा पानी आता हैं, सरपंच@9407972439, CEO@9406016762, संपर्क नंबर@9479022584.

Posted on: Sep 01, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM SANNURAM WATER

हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें

(कवासीपारा) पंचायत-किलेपाल, नंबर 03, ब्लाक-बास्तनार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सन्नुराम बता रहे हैं, उनके पारा में सीसी रोड की बहुत समस्या है। बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है। मोटर सायकल नहीं चल पाती हैं बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक रोड नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों से बात कर रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@9407972439, CEO@9406016762, संपर्क नंबर@9479022584.

Posted on: Sep 01, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CC CG PROBLEM ROAD SANNURAM

View Older Reports »