भीलों में यहां बहुत भुखमरी है, मैं घर-घर भोजन का सामान देकर सेवा करता हूँ, मुझे अच्छा लगता है...

ग्राम-अमरपुरा, भद्रसर (राजस्थान) से खेमराज बता रहे हैं कि इस गाँव में भील आदिवासियों की बहुत बड़ी संख्या है जिनमें से ज्यादातर लोग गरीब है उन्होंने ऐसे घरो की तलाश की जिनके पास खाने की दिक्कत है, खेती के लिए भूमि नही, पशु नही और उन परिवारों को प्रति महीने में खाने का सामान देने का काम शुरु किया| आज दो महिलओं के घर में भोजन की सामग्री पहुचाया जिनमे से दोनों के पति गुजर गए हैं और एक का बेटा विकलांग है और कोई काम नहीं करता, उसकी बहू छोड़कर चली गयी है, उसको हज़ार रू का सामान दिया तो उसने बहुत आशीर्वाद दिया और कहा थोड़ा और जीऊँगी। इस प्रकार से ये गरीबो की सेवा करते है और अपने इस काम से वे बहुत खुश है कि उनके माध्यम किसी की भलाई हो पा रही है| खेमराज@9460057394.

Posted on: Sep 02, 2018. Tags: KHEMRAJ CHAUDHARI RAJASTHAN SONG VICTIMS REGISTER

हर वृद्ध को चाहे उसके पास गरीबी रेखा का कार्ड हो या न हो, 1000 रू माह पेंशन मिलना चाहिए...

ग्राम-अमरपुरा, तहसील-झिरझिराखेड़ा, जिला-चित्तोड़गढ़ (राजस्थान) से खेमराज चौधरी बता रहे हैं कि वे आज अगोरिया मंगरी गाँव गए वहां गाँव की बूढ़ी महिला प्यारी बाई नारायणी मिली जिसकी उम्र 85 साल है उन्हें 500 रूपए पेंशन मिलती और 35 किलो गेहूं मिलती है लेकिन इस उम्र में वो काम भी नही कर सकती इसलिए राशन खरीदने के लिए पैसा भी नही कमा सकती। सांथी सीजीनेट के माध्यम से सरकार को संदेश दे रहे हैं कि जो वृद्ध है और कोई काम नही कर सकते उन्हें कम से कम 1000 रूपए पेंशन होना चाहिए चाहे उनके पास गरीबी रेखा के नीचे का कार्ड हो या न हो जिससे बची हुई जिंदगी जीने में उन्हें मदद मिल सके| खेमराज चौधरी@9460057394.

Posted on: Feb 26, 2018. Tags: KHEMRAJ CHAUDHARI SONG VICTIMS REGISTER