भूमि सीमांकन के लिए दो बार आदेश जारी कराया, अधिकारी आज कल कहकर बेवकूफ बनाते हैं...
ग्राम+पोस्ट-लांजित, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धरम सिंह आयाम बता रहे हैं, उनके पिता शिव नारायण सिंह के नाम से भूमि सीमांकन कराने के लिए लोक सुराज में 2017 में आवेदन किया था जिस पर पटवारी ने कहा आदेश कराकर लाईये तब सीमांकन होगा, तब 11-05-17 को आदेश कराकर पटवारी को दे दिया, लेकिन अधिकारी आज कल बोलकर घुमाते रहे, पुन : 2018 में आवेदन करने पर अधिकारी फिर से आदेश कराने के लिए बोले, जिस पर 07-03-18 को फिर से आदेश कराकर अधिकारी को दिए, लेकिन अभी भी अधिकारी आज कल कर के काम को टाल दे रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर मदद करे : पटवारी@9926143047, तहसीलदार@9826193747, सचिव@9669467580. संपर्क नंबर@9977303211.
Posted on: Jul 31, 2018. Tags: DHARAM SINGH AYAM PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: आंवले के औषधीय गुण
ग्राम, पोस्ट-लांजित, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धरम सिंह आयाम आंवले से कुछ सामन्य बीमारी का घरेलू ईलाज बता रहे हैं, यदि किसी को भूख न लगे तो वह आवले का चूर्ण पानी के साथ सेवन करे, इससे भूख लगने लगता है, कमजोरी लगने पर आंवले का चूर्ण गाय के दूध के सांथ प्रतिदिन 6 ग्राम सेवन करने से कमजोरी को कम किया जा सकता है, यदि किसी के दिल की धड़कन बढ़ जाती हो, साँस लेने में तकलीफ हो तो पचास ग्राम आवला के मुरब्बे पर चाँदी की परत लगा कर रोज सुबह खाली पेट 20 दिन तक उपयोग करने से इस बीमारी को ठीक करने में लाभ मिल सकता है. धरम सिंह आयाम@9977303211.
