पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के कारण अपना गांव छोड़कर आना पड़ा...
ग्राम पंचायत-तोयेनार, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मुड़मा मूसा पिता वंजा बता रहे हैं , सलवा जुडूम के समय 2004 में अपना गांव छोड़कर नक्सलियों के डर से बीजापुर में रह रहे है, उस समय बहुत परेशानी होती थी| पुराने गांव का खेती बाड़ी को गांव के लोग कमाई करते है| यहाँ किराया मकान में रहते है, और बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8305528817.
Posted on: Jan 07, 2022. Tags: 2004 BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM MUDMA MUSA VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : 2004 में सलवा जुडूम के कारण अपना गांव छोड़कर आना पड़ा...
ग्राम पंचायत-पदेडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) रामस्वद पिता लक्कू बता रहे हैं वर्तमान में बीजापुर सिविर नया पारा में 2004 में आये हैं, सलवा जुडूम के समय गांव में बहुत मार पिट हो रहा था इसलिए भाग के आए| गांव में कुछ गाय बकरी रहने से सलवा झुलुम वाले जाते थे, जाने के बाद परेशान करते थे| और दुश्मन को मार देते थे| और उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग नही मिला है| अभी जहाँ पर रह रहे हैं वहां सीसी रोड भी नही बना है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7648045002.
Posted on: Dec 08, 2021. Tags: 2004 BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM RAMSWAD LAKKU VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के कारण गांव छोड़कर आना पड़ा...
ग्राम पंचायत-कंकानार, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मंतुराम उइके पिता गोकुल बता रहे है, 2004 सलवा जुडूम के समय नक्सलियों के डर से वे लोग अपना गांव छोड़कर वहां से भग कर बीजापुर में आ गयें| जहा रह रहे है वहां पानी कि बहुत समस्या है| अधिकारीयों को बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं कृप्या मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6267997068.
Posted on: Jul 24, 2021. Tags: 2004 BIJAPUR CG DISPLACED GOKUL MANTURAM UIKEY MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: माओवादी के लोग गाँव में परेशान करने के कारण भागकर आना पड़ा...
ग्राम-कन्यागुडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से ललिता कंदी माता रमी कंदी बता रहे हैं 2004 में सलवा जुडूम के समय बीजापुर आये हैं, उनको पुराने गाँव में माओवादी के लोग बहुत मारपीट के साथ परेशान भी करते थे| इसीलिए उन लोग भगकर आए हैं वहा पर खेती माकन सब कुछ हैं| वर्तमान में वे लोग खेती करने जाते हैं| बीजापुर से दो किलोमीटर दूर हैं| उनको जब भागकर आए तब सरकार कि और से सुविधा नहीं मिला हैं खुद के पैसे से घर बना कर रह रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9479093640.
Posted on: Jul 15, 2021. Tags: 2004 BIJAPUR CG DISPLACED KANDI MATA MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के समय 2004 में नक्सलियों ने बड़े भाई को मार दिए...
ग्राम पंचायत-पदेडा, (हल्बापारा) जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से लक्षमण कडियामी, महादेव कडियामी बता रहे हैं सलवा जुडूम के समय 2004 में उनके बड़े भाई को नक्सलियों ने मार दियें| और गांव में लोगों में बहुत लोग का घटना हुआ| इसलिए वे लोग अपना गांव छोड़कर बीजापुर शहर में घर बना कर के रह रहे हैं, और उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि भी नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9340135139.
