हमारे गाँव में हैंडपंप नहीं लगा हैं लोगों को पानी की दिक्कत होती हैं...

ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल,ब्लाक-बास्तानार ,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मोसो करमा बता रहे हैं की उनके गाँव में हैंडपंप नहीं लगा है|वहां के ग्रामीण अपने खेत का पानी पीते हैं और वहां के पालतू जानवर भी उसी पानी को पीते है|बरसात के मोसम में पानी पूरा गन्दा हो जाता हैं लोगों को बीमारी होती रहती हैं|इसके लिए सरपंच और सचिव को बताये है|लेकिन कोई कारवाही नहीं हुआ इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिया गया नम्बरों पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे : सरपंच@9407072439. संपर्क नंबर@9479065217.

Posted on: Sep 30, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG WATER MOSO KARMA PROBLEM

हमारे गाँव हैंडपंप ख़राब, पानी की दिक्कतें, कृपया सुधरवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-बड़े करमा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मेघनाथ कश्यप बता रहे हैं उनके गांव के खासपारा में पानी की समस्या बता रहें हैं, बरसात के दिनों में पिने योग्य पानी के बहुत दिक्कतें होती हैं, दूर पानी लाने जाना पड़ता हैं, गाँव में जो एक हैंडपंप है वह चार महीनों से खराब हुआ हैं, जिस वजह से और भी दिक्कतें होती हैं, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर बात करके हैंडपंप सुधरवाने में मदद करें:संपर्क नंबर@9399314267, सरपंच@8103074418, सचिव@9406065401, सीईओ@9406166884.

Posted on: Jul 11, 2022. Tags: BADEKARMA BASTAR CG DARBHA MEGHNATH KASHAYAP PROBLEM WATER

हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है, नदी का पानी पीकर लोग बीमार पड़ जातें है, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-करका, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मगेन्द्र कर्मा बता रहे हैं कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है 10 घर का बस्ती है, वहां के लोगों को नाला का पानी लाना पड़ता है, नाला का पानी पीकर लोग बीमार पड़ जाते है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास और जनपद में लिखित रूप में आवेदन दिए थे। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहें है कि दिए गयें नंबर अधिकारियों से बात कर के हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8103564315.

Posted on: Jul 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA KARKA MAGENDRA KARMA PROBLEM WATER

हमारे गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या हैं, आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है-

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, नंबर01, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कैसोराम कर्मा बता रहे हैं उनके पारा में सीसी रोड नहीं बना है| लोगों आने-जाने में बहुत परेशानी होतीं है| इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच आवेदन दियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुईं| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात कर के सीसी रोड बनवाने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, सम्पर्क नंबर@6264763888.

Posted on: Jul 04, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CC ROAD CG KAISORAM KARMA KODENAR PROBLEM

कोन नदी बहे रे सिधरी मछरी हर...कर्मा गीत-

ग्राम पंचायत-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
कोन नदी बहे रे सिधरी मछरी हर-
हलराए लोर रे कोने नदी बहे गरिहार-
येदे हल्का हर लोर कोने नदी चढ़े-
गरिहार नदी नाला चढ़े सिधरी-
मछरी हरका हर लोर रे नदी चढ़े गरिहार-
कोन नदी बहे रे सिधरी मछरी हर...

Posted on: Jun 17, 2022. Tags: CG KARMA PRTAPPUR SONG SURJPUR

View Older Reports »