पारम्परिक त्यौहार के बारे में बता रहे है...(माडिया)
ग्राम,पंचायत-आर्यवाडा,तालुका-भामरागड,जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से अक्षय गावड़े बता रहे हैं हमारे गाँव में कई तरह का त्योहार मनाते है पर प्रमुख रूप से बीजा पंडुम और पिंडी पंडुम त्योहार मनाते है(1)बीजा पंडुम सारे गाँव में सभी तरह के बीजों की पूजा की जाती है इसके बाद खेत में बोते है(2)पिंडी पंडुम इसके लिए गोटूल में गाँव के सभी लोग इकठा होते है फिर वहां पिंड पंडुम जो होता है उसमे धान-चावल का पूजन करते है ये त्योहार धान कटाई के के बाद नया चावल खाने के लिए मनाते है ये त्योहार अक्टूबर-नवम्बर माह के समय मनाते है|..CS
Posted on: Jun 02, 2020. Tags: AKSHY GAWDE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH MADIA STORY
पहले लोग पेंदा खेती करते थे जंगल-झाड़ी काटकर उसे जलाकर खेती करते थे जिसमे मोटे अनाज बोते थे...
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र ) से नामदेव मडावी मोहन यादव को माड़िया गोंडी भाषा में बता रहे है कि पहले लोग पेंदा खेती करते थे जंगल-झाड़ी काटकर उसे जलाकर खेती करते थे जिसमे मोटे अनाज बोते थे जैसे कुटकी, जवारी और भी कई तरह की अनाज जो कई वर्ष तक सुरक्षित रहता था अभी तो धान एक वर्ष बाद खराब होने लगता है| संपर्क@8275178799(168494). CS
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: AGRICULTURE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA STORY
हमें अबुझमाड़ के हमारे गाँव से गाँव वालों में भगाया क्योंकि हम लोगों ने ईसाई धर्म स्वीकार किया...
ग्राम-दुब्बागुडा तालुका-भामरागड-जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र )से गुन्गुलू वड्डे लालसू नोगोटी को गोंडी भाषा में बता रहे है कि वे अबुझमाड़ के एथुरेमारका गाँव के रहने वाले है | 4 घर के लोग गोंडी धर्म को छोड़कर क्रिश्चियन धर्म में जुड़ गए है इसलिए इनके धर्म के लोग इन्हें मारकर-पीटकर गाँव से भगा दिए है और इनके घरो को जला दिए है ना ही इनको पंडुम करने देते है | इनके पास कुछ काम भी नहीं है | ये सब अभी दुब्बागुडा गाँव में रहते है और ऐसे और भी परिवार इस इलाके के गाँव में हैं इसलिए सी जी नेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि इनके गाँव वालों को समझाकर इन्हें इनके गाँव वापस दिलवाने में मदद करें ताकि खेती-बाड़ी करके अपना सामान्य जीवन यापन कर सकें सम्पर्क @7587962205.CS
Posted on: May 30, 2020. Tags: GUNGULU WADDE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH MADIA RELIGION STORY
हमारे गाँव में बरसात के समय लोग नाव से हाट बाजार जाते है एक पुल होने से मदद होता...
ग्राम-झारेगुडा,ग्राम पंचायत-ढोढराज,तालुका भामरागड-जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से राजू पुंगाटी बता रहे है हमारे गाँव में 40 घर है 210 जनसंख्या है यहाँ दो लोंगो के पास मोटरसैकल और सभी के पास सैकल है गाँव तीनो तरफ नदियों से घिरा है इसलिए यहां का हर व्यक्ति नाविक ओर तैरक भी है आठ वर्ष से ऊपर के लोग नाव चलाना जानते है यहाँ से बरसात के समय लोग नाव से भामरागड का हाट बाजार करते है रोपवे लोंगो की माग है यदि रोपवे हो जाता तो लोंगो को आने -जाने में सुविधा होता |संपर्क@7588717153
