बास्तानार में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां ज़ोरों शोरों से

सारे विश्व के आदिवासी समाज के उत्थान व उनकी संस्कृति के संरक्षण और सम्मान के रूप में हर साल की भांति इस साल भी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां बड़े किलेपाल, ब्लॉक बास्तानार, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) के हाई स्कूल ग्राउन्ड में ज़ोरों शोरों से जारी हैं। मूलनिवासियों के इस हर्ष के अवसर पर सुबह 8 बजे से विकासखण्ड के 42 गाँवों से लोगों का आगमन शुरू हो जाएगा। इन तैयारियों के बीच 8 अगस्त को हमसे बात चीत करते हुए बास्तानार ब्लॉक सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष, हिरमा राम कश्यप इस पर्व का महत्व बताते हुए कहते हैं कि कार्यक्रम 12 बजे दोपहर को आरंभ होगा। वे कहते हैं कि वनों मे रहने वाले व वनोपज से जीवन यापन करने वाले विश्व के सभी आदिवासियों के लिए यह खुशी का त्योहार है। कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बास्तानार ब्लॉक के बोमड़ा मंडावी बताते हैं कि आदिवासी युवा छात्र संगठन द्वारा 20 किमी लंबी बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में अलग अलग प्रकार के पारंपरिक नृत्य कि प्रस्तुति की जाएगी।

Posted on: Aug 09, 2021. Tags: AADIWASI BASTANAR BASTAR CG VISHWA AADIWASI DIWAS WORLD INDIGENEOUS DAY WORLD TRIBAL DAY

Impact : संदेस रिकॉर्ड करने के बाद 1 माह के बाद पैसा मिल गया-

ग्राम पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अंगीता आदिवासी बता रही हैं उनके बच्ची का जन्म नवंबर 2019 में हुआ था, जिसका उन्हें मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत पैसा मिलना था लेकिन नहीं मिल रहा था, आंगनवाड़ी केंद्र अंत्रा में अधिकारी योजना का पैसा देने को बोले लेकिन नहीं दे रहे थे, फिर उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड किया उसके बाद महिला बाल विकास के तहत 15/2/2020 को सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से उनका समस्या का निराकरण हो गया, इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क@918516033098.

Posted on: Mar 01, 2020. Tags: ANGEETA AADIWASI IMPACT MP REEWA SONG VICTIMS REGISTER