Impact Posts »
Impact : Road got built in our part of village week after report on CGnet...
ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बता रहे है कि वे जब कुछ दिन पहले ग्राम गनपत खोड़ा गए थे तो वहां पाया था कि गाँव के एक हिस्से में जहां 50 से अधिक दलित परिवार रहते हैं वहां रोड की कोई व्यवस्था नहीं थी वहां गर्मी के मौसम में भी मोटर साइकिल नहीं जा सकती थी | जब से गाँव बसा था तब से रोड नहीं बना था तो दिनांक 24-04-2017 को इन्होने सीजीनेट स्वर में इस समस्या को रिकॉर्ड करवाया था | उसके बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने जब अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला तो रोड बन गया है इसलिए सीजीनेट साथियों को और कलेक्टर को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने गरीब ग्रामीणों की मदद की. साधु@8719095669
Posted on: May 06, 2017, by ROAD SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: It took time but our water problem got solved after CGnet report...
ग्राम,पोस्ट-मोदे, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार पटेल बता रहे है कि उ नके गाँव मोदे में पानी की समस्या थी सभी ग्रामीणों को पहले १ किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था क्योंकि उनके पारा में किसी तरह के पीने के पानी की सुविधा नहीं थी अधिकारियों से अनुरोध करने के बाद जब कुछ नहीं हुआ फिर यह सन्देश सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, उसके बाद ऊपर के अधिकारियों से दबाव डाला और हमारे सरपंच को कई बार रायपुर जाना पड़ा पर अब इस हमारी समस्या का समाधान हो चुका है और हमारे सभी घरो में पानी की सप्लाई का नल लग गया है इसलिए ग्रामीण सीजीनेट सुनने वालों और उनकी पूरी टीम को और इस समस्या से सम्बंधित जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों का आभार प्रकट कर रहे हैं...मनोज@9479070321
Posted on: May 05, 2017, by MANOJ KUMAR PATEL SONG VICTIMS REGISTER WATER
Impact: Got electricity back in village after 2 months of darkness, thanks...
ग्राम-मलेवर, तहसील+थाना-नवगढ़, जिला-चंदोली (उत्तरप्रदेश) से अरुण कुमार केशरी बात कर रहे हैं, वे बता रहे है उनके गाँव में बिजली की बहुत समस्या थी गाँव में दो महीने से ट्रांसफार्मर ख़राब पड़ा हुआ था गाँव वालो को बहुत समस्या का सामना करना पड रहा था सभी के घरो में अँधेरा रहता था वे अधिकारियो से बात कर कर के थक गए थे उसके बाद उन्होंने इस समस्या के निदान हेतु सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था उसके बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों द्वारा दबाव बनाया गया जिसके फलस्वरूप गाव में ट्रांसफार्मर लग गया है ग्रामीण खुश है वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों को धन्यवाद देना चाहते है धन्यवाद! नर्मदा प्रसाद@8963947173.केशरी @9519721415
Posted on: Apr 30, 2017, by ELECTRICITY NARMADA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our closed hospital got opened after recording message on CGnet...
ग्राम-बीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बता रहे है कि पिछले दिनों 17 अप्रैल को उन्होंने सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था कि ग्राम बीरा का उप स्वास्थ्य केन्द्र बना हुआ है लेकिन हमेशा ताला लगा हुआ रहता है. लेकिन सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद असर यह हुआ कि तुरन्त केन्द्र खुलने लग गया. सीजीनेट सुनने वाले साथियों के द्वारा शासन प्रशासन को अवगत कराया गया था एवं श्रोतागणों द्वारा दबाव बनाया गया जिसके फलस्वरूप केन्द्र का निरिक्षण कर डॉक्टर राजपूत द्वारा ताला खोला गया जिसके कारण ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. अस्पताल खुलवाने में मदद करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों एवं सीजीनेट के साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद. लोधी@8719095669
Posted on: Apr 29, 2017, by SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: We got our due subsidised grain from 3 months after CGnet report...
ग्राम-देवरी, पोस्ट+थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि उनके ग्राम देवरी में राशन नही मिलने का सन्देश उन्होंने 25-04-2017 को रिकॉर्ड किया था कि जनवरी 2017 से चना,चावल 50-60 लोगों को नही मिल रहा था, रिकॉर्ड करने के 3 दिन के बाद असर यह हुआ और जो रुका हुआ राशन था वह तुरन्त देना चालू कर दिया और देना अभी जारी है, कुछ लोगों को मिल गया है और कुछ को अभी मिल रहा है सन्देश सुनकर मदद करने वाले सभी श्रोताओं को एवं अधिकारी कर्मचारियों को और जन प्रतिनिधियों को बहुत बहुत धन्यवाद, फ़ूड इंस्पेक्टर, कलेक्टर, सरपंच एवं सीजीनेट की टीम का आभार- कैलाश सिंह पोया@9644545195.
