बन्नी ओ बन्नी रोना नहीं प्यार में पापा के याद में...बन्नी गीत-
दोंदर कालोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती द्वारा दुर्गा एक गीत सुना रही हैं:
बन्नी ओ बन्नी रोना नहीं प्यार में पापा के याद में-
मम्मी ने तो पालपोष कर बड़ा किया-
पापा ने तो प्यार का बंधन डाल दिया-
बन्नी ओ बन्नी रोना नही प्यार में चाचा के याद में-
चाची ने तो पालपोष के बड़ा किया-
चाचा ने प्यार का बंधन डाल दिया-
बन्नी ओ बन्नी रोना नही प्यार में पापा के याद में...
Posted on: Feb 11, 2022. Tags: MP REWA SIYAVATI SONG
जब से आई करोना के बीमारी...करोना गीत-
दोंदर कालोनी , जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक कोरोना गीत सुना रही हैं:
गरीबी अब आई गये कैसे के जाई-
जब से आई करोना के बीमारी-
मच गये सगल तबाही-
गरीबी अब कैसे के जाई-
रुपिया पैसा कुछ भी नही है-
बंद होई गये कमाई गरीबी अब कैसे के जाई ...(AR)
Posted on: May 27, 2021. Tags: CORONA SONG MP REWA SIYAVATI
राजा हरिशचंद ऐसे दानी बिके...भजन-
दोंदर कालोनी,जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक भजन सुना रही हैं:
राजा हरिशचंद ऐसे दानी बिके-
बिके कासी के बजारिया में-
काहे कारण राजा बिक गये-
काहे कारण रानी बीके-
बिके कासी के बजारिया में...(AR)
Posted on: May 23, 2021. Tags: BHAJAN SONG MP REWA SIYAVATI
नाह ललके इरे तीरे...शादी गीत-
दोंदर कालोनी,जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक विवाह गीत सुना रही हैं ,जिसका बोल है ” | नाह ललके इरे तीरे ” | अपने गीत संगीत रिकार्ड करने के लिये दिये नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं |
Posted on: May 23, 2021. Tags: MP REWA SIYAVATI SONG
आया करो घनश्याम हमारे हरि कीर्तन में...भजन-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक भजन सुना रही हैं:
आया करो घनश्याम हमारे हरि कीर्तन में-
आपये भी आना संग शंकर जी को लाना-
अच्छे-अच्छे डमरू बजाना हमारे हरि कीर्तन में-
आपये भी आना संग नारद जी को लाना-
अच्छे-अच्छे वीणा बजाना हमारे हरि कीर्तन में-
आपये भी आना संग सखियों को लाना-
अच्छे-अच्छे राश रचना हमारे हरि कीर्तन में-
आया करो घनश्याम हमारे हरि कीर्तन में...
