Impact : लॉकडाउन में मथुरा रिफायनरी में फंसे थे सीजीनेट में शिकायत करने पर सही सलामत घर पहुँच गए...

संतोष कुमार यादव ग्राम फुलमजरा जिला रीवा मध्य प्रदेश से बता रहे है कि वे उत्तरप्रदेश में मथुरा रिफायनरी के 9 नंबर गेट में लोकडाउन के कारण फंसे थे,पर अभी हम लोग अपना घर आ गए है, सीजीनेट में रिपोर्ट करने के बाद मथुरा के कलेक्टर ने उनके लिए वाहन की व्यवस्था की और उन्हें बॉर्डर तक छुड़वाया | उनको घर आने में दो दिन का समय लगा | रास्ते में खाने पीने की भी सुविधा मिलती रही पर हम लोग अपनी सुरक्षा के हिसाब से बाहर का भोजन नहीं ग्रहण किये और सही सलामत गाँव पहुच गये है, लोगो का मदद भी मिला धन्यवाद सभी को, संपर्क @6398610380.

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA IMPACT MATHURA UP SANTOSH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

काम नहीं, पैसे ख़तम, सरकार से अनुरोध है कि हमें अपने घर वापस रीवा जाने की मदद कर दे...

मैं संतोष कुमार यादव, ग्राम फुलमजरा जिला रीवा मध्यप्रदेश से | हमारा मोबाइल नंबर है 6398610380 | मैं यहां मथुरा रिफाइनरी के 9 नंबर गेट के पास फंसा हूँ भगवती कॉलोनी में | काम नहीं है | परिवार के साथ फंसा हूँ | किसी तरह दो महीना चला लिया अब नहीं हो पा रहा, पैसे ख़तम हो गए हैं | कोई मदद नहीं करता है | सरकार से अनुरोध है कि हमें अपने घर वापस रीवा जाने की मदद कर दे | मकान मालिक दो महीने का किराया मांग रहा है | कोई नहीं सुनता कोई मदद नहीं करता, बाहर निकलते हैं तो पुलिस मारती है पंचायत वाले भी कोई मदद नहीं करते | संतोष कुमार यादव@6398610380. (166437)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA Mathura UP

बहोत अभिमान मैं करथों छत्तीसगढ़ के माटी मा...छत्तीसगढ़ी कविता -

बोडला बाजार (छत्तीसगढ़) से मथुरा प्रसाद वर्मा छत्तीसगढ़ी में एक कविता सुना रहे हैं :
बहोत अभिमान मैं करथों छत्तीसगढ़ के माटी मा – मोर अंतस जुड़ा जाथे बटकी भर के बासी मा – ये माटी नो है ये महतारी एकर मान तुम करो – महू तरसे हों तोरे बर तहू ला तरसे ला परही – मैं केतका दुरिहा रेंगे हों तहूं ला सरके ला परही – मै तोरे नाम के चातक अभी ले प्यासा बैठे हों-
तड़प मोर प्यास मा होही ता तोला बरसे ला परही...

Posted on: Nov 18, 2017. Tags: MATHURA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER