बसे ला दाई मोरे ऊँचा पहाड़ मा रे...देवी गीत-

ग्राम-ढ़ोंढि , जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संजू एक गीत सुना रही हैं:
जान जा मंजीरा बाजे दाई के दुआरे-
अरे कुदर पहाड़े ऊँचा पहाड़ मा रे-
बसे ला दाई मोरे ऊँचा पहाड़ मा रे-
पैदल आन्यो दाई दूरा मा मैहाँ तोरे-
अगरबत्ती नारियल ला तोला चढा देहों मै...(AR)

Posted on: Jun 13, 2021. Tags: BALRAMPUR CG SANJU SONG

लॉक डाउन में राशन की समस्या हो रही है...मदद करें

मकान नं 225, प्रेम नगर, नत्थूपुरा बुराड़ी, दिल्ली से मंजू देवी बता रही हैं, लॉक डाउन में हैं जिसके कारण भोजन की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें| संपर्क नंबर@9891496244. (188046)

Posted on: May 08, 2021. Tags: CORONA PROBLEM DELHI MANJU DEVI

Impact : मुझे राशन की समस्या थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिल गया है...

मंडावली दिल्ली से मंजू देवी बता रही है कि लॉकडाउन के दौरान राशन की समस्या हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड की करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको राशन मिल गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रही है |

Posted on: Aug 01, 2020. Tags: CORONA IMPACT DELHI MANJU DEVI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या है, 10 साल से पानी की टंकी लगी है, पाइप नहीं लगा है...

ग्राम-जिरोहा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से सुषमा देवी के साथ अंजू कोल है जो बता रही ही कि जिरोहा आदिवासियों की बस्ती है उनको पानी की बहुत समस्या हो रही है और वहां पर 10 साल से एक पानी की टंकी लगी है लेकिन उसका पाइप आज तक नहीं बिछाई गई है | गाँव के लोग पानी के लिए बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9584924872. PHE@7047603066, 9425173278. (172374)

Posted on: Jul 31, 2020. Tags: ANJU KOL REWA MP SONG SUSHMA DEVI VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

घर आकर खुश हैं पर नमक रोटी खाकर ज़िंदा हैं सरकार कृपया काम और भोजन की व्यवस्था करे...

ग्राम-अंसरा, पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ग्रामीण महिला मंजू बता रही हैं कि लॉक डॉउन की समस्या से लौट आये है | यहां खुश हैं पर खाने-पीने के साथ-साथ रोजगार की समस्या है | राशन नही मिलने से नमक रोटी खा कर दिन चला रहे हैं उनका कहना है की ग्राम पंचायत सचिव को संम्पर्क कर राशन एंव रोजगार दिलवाने में मदद करें इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है:सचिव@9981375764. संपर्क नम्बर@9522801591. (169560) RK

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MANJU REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

View Older Reports »