बसे ला दाई मोरे ऊँचा पहाड़ मा रे...देवी गीत-

ग्राम-ढ़ोंढि , जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संजू एक गीत सुना रही हैं:
जान जा मंजीरा बाजे दाई के दुआरे-
अरे कुदर पहाड़े ऊँचा पहाड़ मा रे-
बसे ला दाई मोरे ऊँचा पहाड़ मा रे-
पैदल आन्यो दाई दूरा मा मैहाँ तोरे-
अगरबत्ती नारियल ला तोला चढा देहों मै...(AR)

Posted on: Jun 13, 2021. Tags: BALRAMPUR CG SANJU SONG

गाँव में काम नहीं मिल रहा, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चो को भी काम के लिये रीवा जाना पड़ रहा है...

ग्राम-छपरिया, पंचायत-मदरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संजू आदिवासी बता रही हैं कि लॉकडाउन में उनके गाँव में किसी के पास काम नहीं है, कल एक ठेकेदार आया था जो गाँव के बच्चो को भी जो 18 साल से कम हैं उन्हें काम कराने के लिये यहां से 90 किलोमीटर दूर रीवा ले गया है, वे सीजीनेट के माध्यम से अपील कर रहे हैं कि गांव में काम की व्यवस्था किया जाये, जिससे लोग जीवन यापन कर सकें, यहां लोगों को काम की सख्त ज़रुरत है : संपर्क नंबर@6264496519. (168298)

Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA SANJU ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER

सांवर सांवर तुलसी लगईले बीच आंगना...भजन-

ग्राम-ढोडी, पोस्ट-बरतीकला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संजू एक भजन सुना रही हैं:
सांवर सांवर तुलसी लगईले बीच आंगना-
उठा उठा सीस सिसिया झाड़ूवा लगईहे-
तुलसी में झाड़ू मत कैहिले सिसिया-
होई जाला तुलसी उदसवा-
आंगना के तुलसी के कल भर आंगना मा झरवा-
सांवर सांवर तुलसी लगईले बीच आंगना...

Posted on: Apr 09, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANJU SONG VICTIMS REGISTER

समस्या की जानकारी लें और मदद करें...

ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जयप्रकाश जो मंगडौर निवासी हैं एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं वे शिक्षा, पंचायती राज, महिला हिंसा, बेरोजगारी, शासन की योजना को लेकर गाँव में काम करते हैं, वर्तमान में पानी की समस्या अधिक है इसके लिये वे सर्वे कर सूची तैयार कर PHE विभाग में आवेदन देते हैं, इस तरह से आप भी अपने समस्याओं को अधिकारियों के पास दे सकते हैं और सीजीनेट में समस्या को हल करने के लिये सदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं, संदेश रिकॉर्ड करते समय अधिकारी न नंबर जरुर दें, जिससे समस्या को हल कराने में मदद मिले|

Posted on: Mar 15, 2020. Tags: MP REWA SANJU DEVI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : समग्र आई डी में नाम जुड़ जाने से अब आवेदन कर सकती हैं...

ग्राम-छतरिहा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संजू आदिवासी बता रही हैं, उनका नाम समग्र आई डी में नहीं जुड़ रहा था, जिसके कारण वे विद्यालय में साईकिल के लिये आवेदन नहीं कर पा रहे थे और उन्हें पैदल स्कूल जाना पड रहा था, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसके बाद सीजीनेट साथियों के मदद से उनका नाम समग्र आई डी में जुड़ गया है अब वे आवेदन कर सकती हैं इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और विभागीय अधिकारी को धन्यवाद दे रहे हैं :
संपर्क नंबर@6264496519.

Posted on: Feb 07, 2020. Tags: IMPACT STORY MP REWA SANJU ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER

View Older Reports »