हाथो में तेरा हुआ प्यारा...गीत

जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से मुकेश राजपुत एक गीत सुना रहे हैं:
हांथों में तिरंगा प्यारा-
तेरे गोद का मुझको सहारा-
जय जय हो भारत भूमि-
जय जय हो भारत माता-
मै कब से तरस रहा था-
ये तिरंगा तन को छू ले-
इतनी सी खुशी के बदले-
चाहे सारा जीवन ले ले...

Posted on: Mar 19, 2021. Tags: CG HINDI SONG MUKESH RAJPOOT MUNGLI

गिरजा के नंदन पहली है वंदन...भजन गीत-

जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से मुकेश राजपूत एक भजन गीत सुना रहे हैं :
गिरजा के नंदन पहली है वंदन-
रामकथा में आओ महाराज-
हरी कीर्तन में आओ महाराज-
चरण विजय प्रभु मोर विनय करबे-
राम के भक्ति ला मा हृदय माँ धरले-
बड़े बड़े ऋषिमुनी गावत हवय तोर गुनी...

Posted on: Mar 09, 2021. Tags: BHAJAN SONG CG MUKESH RAJPOOT MUNGELI

Impact : मेरे पास पढ़ने को पुस्तक नहीं थे सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद पुस्तक मिल गये है...

ग्राम-लोरमीशारदा, जिला-मुंगेली छत्तीसगढ़ से मुकेश राजपूत बता रहे है कि उनके पास पढने के लिए पुस्तक नहीं था उसके कारण उनको पढने में दिक्कत हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये थे 10 जुलाई को रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको पुस्तक मिल गए है | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नम्बर@6262950385.

Posted on: Jul 20, 2020. Tags: MUKESH RAJPOOT MUNGELI CG POOSTAK IMPACT SONG VICTIMS REGISTER

बम-बम भोला जपत रहे तोला मंदिर में भगवान के...भजन गीत-

लोरमी, जिला-मुंगेली छत्तीसगढ़ से मुकेश राजपूत एक भजन गीत सुना रहे है:
बम-बम भोला जपत रहे तोला-
मंदिर में भगवान के-
न आये रहे भोला अपन ध्यान के-
कौन के लौटा गंगाजल पायो-
चढ़ावत रहे भोला जपत रहे तोला-
मंदिर में भगवान के...

Posted on: Jul 18, 2020. Tags: HINDI SONG MUKESH RAJPOOT MUNGELI CG SONG VICTIMS REGISTER

दृष्टिबाधित हूँ, ब्रेल लिपि की किताब की आवश्यकता है...मदद करें-

ग्राम-मुंगीताला, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से मुकेश राजपूत बता रहे हैं वे दृष्टिबाधित हैं, इस वर्ष 8वी कक्षा में हैं, उन्हें पढ़ने के लिये 8 वी कक्षा की ब्रेल लिपि की किताब की आवश्यकता है इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर ब्रेल लिपि की किताब की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6262950385. (171110) (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: CG MUKESH RAJPOOT MUNGELI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER