गरीबी रेखा के नीचे होने के बावजूद सामान्य वर्ग का राशन कार्ड बना, रु.350 में चावल मिलता है, मदद करें...

डोंगरीपारा, ग्राम पंचायत- पलानार, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखमनराम कवासी के संपर्क में दीदी बता रहीं हैं कि उनका राशन कार्ड सामान्य वर्ग का बना दिया गया है जिसमे उन्हें 10 किलो चावल रु.350 में मिलता है, जबकि वे गरीबी रेखा से नीचे हैं। इस संदर्भ में सरपंच को संपर्क किये थे पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। वे बहुत कठिनाई से अपने बच्चों को पढ़ा रही हैं। सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पे फोन कर उनका राशन कार्ड दिलाने में मदद करें। आधिक संपर्क के लिए सरपंच@6261877601, सचिव@7587204191.

Posted on: Sep 25, 2021. Tags: BASTANAR CG DONGRIPARA PALANAR RATION CARD