गाँव मे शौचालय नहीं होने के कारण ग्रामीणों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-छिंदगांव, सिदावडपारा, डोंगरीगुड़ा, ब्लाक-बकावड, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रानू कश्यप जी बता रहे हैं उनके गांव मे शौचालय की बहुत समस्या है। तीन-चार साल से अधूरा पड़ा हुआ है। किसी के घर में ढक्कन नहीं लगा हुआ है ना ही किसी के घर में दरवाजा लगा है। शौच के लिए ग्रामीणों को दूर जाना पड़ता है। रात में जीव जंतु का खतरा बना रहता है। बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने समूह में बात रखी थी परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात करके समस्या का निराकरण कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@7987310433 सचिव@9399971930, सरपंच@9754501719.

Posted on: Jul 08, 2022. Tags: BASTAR CG DONGRIGUDA PROBLEM RANU KASHYAP SIDAWANG TOILET ROOM

शौचालय न होने से गाँव के लोग दूर जंगल में शौच के लिए जाना पड़ता, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से लखमी जी अपने गाँव की समस्या को लेकर बात रख रही हैं, हमारे गाँव में लगभग कुछ घारें में शौचालय नहीं बन पाया है इस बात को हम ग्रामवासी पंचायत में भी आवेदन दे चुके हैं,ग्रामसभा मीटिंग में भी इस बात को रख चुके हैं| शौचालय न होने से गाँव के लोग दूर जंगल में शौच के लिए जाना पड़ता है सात ही बच्चे और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है|कृपया इनकी शौचालय की समस्या को हल करने में मदद करें|संपर्क नंबर पीड़ित@7587295015, सीईओ@ 9424290123 ,जिला कलेकटर@8458956694.

Posted on: Jun 06, 2022. Tags: BASTAR CG LAKHAMI LOHANDIGUDA PROBLEM ROOM TOILET

हमारे गांव में शौचालय नहीं बन पाया है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत पोल्लवी से सकरुराम साहू जी अपनी समस्या बता रहे हैं, ये दोनों पति-पत्नी बुजुर्ग हैं और बढ़ती उम्र के साथ विकलांग हो गए हैं| शौच के लिए बाहर नहीं जा सकते हैं| जो शौचालय सरकार की और से बनने वाला था उसे अधूरा छोड़ दिया गया है| टंकी के लिए भी जो गड्डा बना था उसे भी पाठ दिया गया है| इनको आवास भी नहीं मिल पाई है| बुजुर्ग हैं और इस समय इन्हे इस चीजों की आवश्यकताअधिक है| कृपया इनसे संपर्क कर जल्द से जल्द लाभ दिलाने में मदद करें| संपर्क नंबर @9398427841.

Posted on: May 16, 2022. Tags: PROBLEM ROOM SAKRURAM CG TOLET

गाँव में शौचालय नहीं है कृपया समस्या के समाधान के लिए मदद की अपील -

ग्राम-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से सुमन कुमार कश्यप जी अपने गाँव की समस्या बता रहे हैं इनके गाँव में सरकार के द्वारा शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा था जो कि अब बंद हो गया है|गाँव में किसी के भी घर में शौचालय का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है,किसी के घर में गड्डे नहीं है और किसी के घर मे छत|सरपंच सचिव बस रिपोर्ट देते हैं आगे कि निर्माण पूरा हो गया है|इस तरह से गाँव में लोग शौच के खेतों मे जाते है|रात को परेशानी होती है ,गंदगी फैलती है|कृपया दिए संपर्क नंबर पर बात कर समस्या समाधान मे इनकी मदद करें संपर्क नंबर@9302306 556, सचिव@9406109008, सरपंच@9407669883.

Posted on: May 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA KASHYAP PROBLEM ROOM SUMAN TOILET

गांव में नहाने के लिए महिलाओं बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं उनके गांव में नहाने का घर नहीं बना है| गांव के महिलाओं को नहाने के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| खुले में नहाते है| उनका कहना है की गांव में नहाने का घर बनना चाहियें| इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्याओं का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@ 7970041518.

Posted on: Jan 07, 2022. Tags: BATHROOM CG DEVARI KAILASHSING POYA PROBLEM SURJPUR

View Older Reports »