मेरा जमीन का मौजा नहीं मिला है, कृपया मदद करें

दिलीप कुमार, ग्राम कारोबस्ती, पंचायत बरवा, जिला बोकारो, झारखंड से बता रहे हैं उनके भूमि मौजा कारों में खाता नंबर 2,ब्लॉक नंबर 1 रकबा नंबर 1 एकड़ 70 डिसमिल जो की सीसियल द्वारा वर्षो से सिसियल के पुस भूमि के मौजा नहीं दी गई हैं। वे लोग शिकायत किए हैं लेकिन बार बात घुमाया जा रहा है। जमीन का सत्यापन 2008 में हुआ है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:8709998556.

Posted on: Nov 06, 2022. Tags: BOKARO JHARKHND LAND PROBLEM

हमारे गाँव में रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें-

संपद बघेल ग्राम पंचायत-बारुपाटा, (धुरवापारा) ब्लाक-तोकापाल, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन दिया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@969137770, SDM@8959393222.

Posted on: Oct 12, 2022. Tags: BASTAR CC PROBLEM ROAD TOKAPAL

IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...

हर्सलाल महतो, ग्राम पंचायत-सुरियो, ब्लाक-चन्द्रपुरा, जिला-बोकारो (झारखंड) से बता रहे हैं उनके मई महीनें से राशन नहीं मिला था| नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी होता था| कई बार सचिव सरपंच को शिकायत किये थे| लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ था| फिर उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर राशन मिल गया। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं।

Posted on: Oct 07, 2022. Tags: BOKARO CHANDRAPURA IMPACT JHARKHAND

IMPACT: सीजीनेट में रिकॉर्ड किए 6 7 दिन के बाद उन्हें राशन मिल गया

हरकलाल महतो, ग्राम पंचायत सुरियों, प्रखंड चंद्रपुरा, जिला बोकारो झारखंड से बता रहे हैं उनका मई महीने से राशन नहीं मिला था। राशन नहीं मिलने के कारण बहुत दिक्कत होता था। फिर उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किए 6 7 दिन के बाद उन्हें राशन मिल गया। इसलिए सीजीनेट के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8757632801.

Posted on: Sep 21, 2022. Tags: BOKARO CHANDRPURA IMPACT JHARKHND

रोड नहीं है, लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

संतोषी निषाद, ग्राम पंचायत कोरेंगा, ब्लाक तोकापाल जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है मेन रोड से कोरेेंगा उनके घर तक बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है। कीचड़ हो जाती है और गाड़ी भी नहीं चल पाती है। लगभग आधा किलोमीटर दूर तक रोड नहीं बना है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास आवेदन दिए हैं लेकिन आज तक उनके गांव में रोड नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद किए की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर के गांव में रोड बनाने में मदद करें। संपर्क नंबर@9329814576, सीईओ@7052481549.

Posted on: Jul 25, 2022. Tags: BASTAR CG PROBLEM ROAD TOKAPAL

View Older Reports »