देश बहोत आगे बढ़ गया है, लेकिन आज भी ऐसे लोग हैं जो बेटियों की पढाई के खिलाफ है...

ग्राम-महेशपुर, पोस्ट-लटोरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शावित्री यादव बता रही हैं| देश बहोत आगे बढ़ गया है| विकास हो रहा है| लेकिन लोगो की सोच अभी भी पीछे हैं| समाज में आज भी ऐसे लोग हैं| जो अपनी बेटियों की पढाई के खिलाफ है| उन लोगो से ये सवाल है| जो लोग ऐसा सोचते हैं| वे अपनी बीवी के लिये महिला डॉक्टर क्यों ढूढते हैं| महिला की लम्बी जुबान के लिये सभी शिकायत करते हैं| लेकिन गूंगी लड़की से कोई क्यों शादी नहीं करता है | इस तरह से कई सामाजिक बुराई है समाज में जिसे दूर करने की आवस्यकता है |

Posted on: Apr 10, 2019. Tags: SHAVITRI YADAV SONG STORY VICTIMS REGISTER

अपनो को दूसरे भी करते हैं प्यार...गीत-

ग्राम-महेशपुर, पोस्ट-लटोरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शावित्री यादव एक गीत सुना रहे हैं :
अपनो को दूसरे भी करते हैं प्यार-
यही दुनिया की है रिवाज-
लेकिन इनको कहता है कर लो प्यार-
जितना दुश्मनी गहरा-
आज मनो उनकी संदेशा...

Posted on: Apr 07, 2019. Tags: CG SHAVITRI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

बढे कदम नहीं मुड़ना है, मुझे दूर तक उड़ना है...कविता-

ग्राम-महेशपुर, पोस्ट-लटोरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शावित्री यादव एक कविता सुना रही हैं :
बढे कदम नहीं मुड़ना है, मुझे दूर तक उड़ना है-
हसरते बड़ी पंख छोटे हैं, रुकना नहीं तिनके झोके हैं-
धरा से गगन तक जुड़ना है, मुझे दूर तक उड़ना है-
बागो में बस कलियां हैं, कुछ झरती कुछ खिलती हैं-
मुझे जल्द नहीं खिलना है, मुझे दूर तक उड़ना है...

Posted on: Apr 05, 2019. Tags: CG POEM SHAVITRI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

जीवन में सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उससे हतास नहीं होना है...कथा-

ग्राम-महेशपुर, पोस्ट-लटोरी, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से शावित्री यादव एक कथा सुना रही हैं :
इस संसार में हमारी जीवन यात्रा बड़ी अजीब होती है| इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा| जिसने ठोकरों का सामना न किया हो| मंजिल तक पहुचने के लिये हमें कई बार ऐसे रास्तो को पार करना पड़ता है| जिसमे पैर में छाले पड़ जाते हैं| लेकिन के इससे क्या हम चलना छोड़ दें| जब एक बच्चा चलाना सीखता है, तो वह बार-बार गिरता है| और फिर उठकर चलता है| लेकिन हम उसे चलने से रोकते नहीं| तो बड़े लोग क्यों जीवन से हार मानकर जीवन को रोकना चाहते हैं| जबकि रुकने का मतलब तो जीवन का अंत है| इसलिये जीवन में सोच समझकर आगे बढ़ते रहना चाइये| और गलतियों से सीखना चाहिये| जिससे दोबार गलती न हो|

Posted on: Apr 04, 2019. Tags: CG SHAVITRI YADAV SONG STORY SURGUJA VICTIMS REGISTER