असमय बारिश से पशुओं के चारे की गंभीर समस्या, कृपया उपाय सुझाएं...

नमस्कार साथियों, मैं मोहन यादव, इस समय ग्राम आलमपुर तहसील चिचोली जिला बैतूल मध्यप्रदेश से, यह समय किसानों के लिए बेहद संवेदनशील है। इस समय हुई बारिश ने फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है इसके बाद पशुओं के चारा की सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है यदि आपके पास चारे की उपलब्धता हो तो कृपया बताएं

Posted on: Oct 21, 2024. Tags: Agriculture MP

खेती के बारे में बता रहे हैं-

ग्राम -गाता, तहसील-आगर,जिला-शाजापुर (मध्यप्रदेश) नांहूराम जी बता रहे हैं कि उनके गाँव में राहड, चना ,गेहूं, प्याज आलू की खेती करते हैं, और खेत में जैविक खाद के साथ रशायानिक खाद का भी उपयोग करते हैं| इनका कहना है की परिवार के साथ कमाते हैं और कमाकर बेचते भी है| जिससे इन्हें अच्छी आमदनी मिलती है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8305651017.

Posted on: Sep 24, 2022. Tags: AGRICULTUR MP NANURAM SHAHJAHPUR BRATA

जैविक खाद से ही करते हैं खेती

ग्राम पंचायत चितापूर 2 (भंडाररास), दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुभाष कश्यप जी जैविक खेती के बारे में बता रहे हैं इस प्रकार की खेती में इन्होंने जैविक खाद में गोबर, केचुआ खाद का उपयोग करते हैं|फसलों में ,धान, मड़ैया, भुट्टा, सरसों की की खेती जैविक खाद से ही करते हैं|जैविक खाद से जमीन भी ठीक रहती है और फसल भी अच्छी प्राप्त होती है|इनका कहना है की अभी रासायनिक खाद का मिलना भी मुश्किल हो रहा है|इसलिए जैविक खाद घर पर भी तैयार कर खेतों में डाल सकते है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 7067219375.

Posted on: Sep 19, 2022. Tags: AGRICULTURE CG DARBHA INFORMATION

हमारे गाँव में मक्का तिल्ली कोसरा का खेत होता है-

ग्राम-कलापारा बुडीगीबाटा,पंचायत-सीतापुर 2 ,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से वार्डपांच बता रहे है कि वे लोग अपने खेत में मक्का तिल्ली कोसरा उगाते है,और खेत में कभी डीएपी यूरिया पोटोस खाद का उपयोग नहीं करते है,

Posted on: Jul 15, 2022. Tags: ABOUT AGRICULTURE BASTAR CG DARBHA DISCUSSION

खुशबू धान की खेती जैविक तरीके से की है-

ग्राम-पंचायत-मावालिपदर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) बलराम श्रीवास्तव जी बताते हैं कि, इन्होने एक विशेष प्रकार की खुशबू वाली धान की खेती की जाती है| जैविक तरीके से करते हैं, जो कि गाय-भैल की मलमूत्र ,खचरों से बनाकर खेत में डाली जाती है, यह खुशबू वाली धान की अच्छी कीमत भीमिलता है| और खाने में भी स्वादिष्ट रहता है| इसे अगले साल बिज के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं| इस धान का नाम जिरफुल के नाम से जाने जाते हैं|

Posted on: Jun 28, 2022. Tags: AGRICULTURE CG DARBHA INFORMATION

View Older Reports »