मेरे पास रहने को घर नहीं है, झोपड़ी में रहता हूँ, बरसात में बहुत समस्या होती है...

ग्राम पकलीपारा, पंचायत कोड़ेनार-3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर परस्ते के साथ गाँव के साथी आयतु कुरामी बता रहे है कि आवास के लिए उन्होंने सरपंच व सचिव से बात की थी। उन्होंने कहा था कि आएगा लेकिन एक साल हो गया अभी तक नहीं मिला है। बरसात के दिनों में झोपड़ी में रहने में बहुत दिक्कत होती है, पानी टपकता है। उनका कहना है कि आवास बन जाता तो रहने में सुविधा होती। इसलिए सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए निवेदन कर रहे हैं कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके घर बनवाने में मदद करें: सरपंच@8269120878, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नम्बर@7999846246.

Posted on: Aug 26, 2021. Tags: AAYTU PODIYAMI AWAS YOJNA BASTANAR BASTAR BASTAR PROBLEM CG PROBLEM