मध्यप्रदेश: राशन भी नहीं मिल रहा है,काम धंधा सब बंद है, बहुत गरीब हैं कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-कोनी, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय बहादुर यादव बता रहे हैं, उनके पास राशन कार्ड नहीं है, वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, लॉकडाउन की वजह से काम धंधा सब बंद है और राशन पानी भी ख़त्म हो गया है, बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है, वह बहुत गरीब परिवार से हैं इसलिये वह सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करें : संपर्क नंबर@9558033040. (167877)

Posted on: May 28, 2020. Tags: MADHYA PRADESH LOCKDOWN PDS PROBLEM

काम करने गए थे,हम हैदराबाद से मलकानगिरी ओडिसा के लिए पैदल निकले हैं, कृपया मदद करें...

बाटला गंगा पोडिया ,मेडचल, जिला-मलकानगिरि (ओड़ीसा) के निवासी है लेकिन ये हैदराबाद काम करने के लिए चार लोग गए थे कोरोना महामारी के कारण सरकार द्वारा लगे लॉक डाउन में खाने पीने और रहने की व्यवस्था न होने पर हम वहाँ से पैदल ही अपने घर की ओर चल दिये है हम अपने घर ओड़ीसा पहुचना चाहते हैं, हमें भोजन तक नहीं मिल रहा है वर्तमान में हम छत्तीसगढ़ बॉर्डर में हैं , साथी सीजीनेट से गोंडी भाषा में मदद की अपील कर रहे हैं :संपर्क सूत्र:@8895922160

Posted on: May 14, 2020. Tags: GANGA GONDI MALKAJGIRI LOCKDOWN PROBLEM BATLA

मजदूरों को इतना कमजोर मत समझो...कविता-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा लॉकडाउन और मजदूरों पर एक कविता सुना रहा हैं :
मजदूरों को इतना कमजोर मत समझो-
लोहे को एक पल में पानी बना देते है ओ-
उसके रोजी से अगर तुम खिलवाड़ करते हो-
भूखे मरने से पहले तुमको मार देंगे ओ-
लॉक डाउन तो कर दिए है रासन नहीं दिए है-
लॉक डाउन का सामना कब तक करेंगे ओ-
मेरा मनो तो तुम मजदूरो का रोजी मत रोकना-
भूखे भेडियो के जैसा तुम्हे नोच खायेंगे ओ-
कितने प्रथा आए है कितनो चले गए है-
अकबर बाबर खिलज हुमाऊ ब्रिकिश अंग्रेज भी दफा हुए है-
कुंजी बाद का खात्मा अब कर के रहेंगे ओ-
मजदूरो को तुम इतना कमजोर मत समझो-
लोहे को पल में पानी बना देते है ओ...

Posted on: May 09, 2020. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG LOCKDOWN POEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER