मेरे गाँव से कोई भी शासकीय सेवा में नहीं है, पढ़ाई ख़त्म होने के बाद मैं भी बेरोज़गार ही रहूँगा: डर...

ग्राम-बहरमुड़ा,पोस्ट-चकरभट्ठा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से सौखीलाल यादव बता रहे हैं कि इनका छोटा सा गाँव है और आज तक इनके गाँव में किसी को भी सरकारी नौकरी नहीं मिली है. ये स्वयं तथा पूरे गाँव की युवक-युवतियां बेरोजगारी से ग्रसित हैं | पढाई करने के बाद सब बेरोजगार हो जाते हैं| ये सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं कि सरकारी सेवा के अवसरों के लिए इनके गाँव में सरकार कोई ऐसा विकास कार्य करवाये ताकि इनके गाँव से बेरोजगारी ख़त्म हो सके और सभी को काम मिल सके, वे कह रहे हैं कि वे एक विद्यार्थी हैं पर उनको अभी से यह चिंता है कि गाँव में और सभी की तरह पढ़ाई ख़त्म करने के बाद वे भी बेरोज़गार होकर इधर-उधर भटकेंगे | सौखीलाल यादव@7999753016.

Posted on: Sep 27, 2017. Tags: SAUKHILAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER