कहाँ सुमीर रे हासि गिसी तावा नेगो...डोमकच कर्मा गीत-

ग्राम-बरपाटिया, जिला-सुराजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी के साथ गाँव के साथी
शंकर सिंह कोराम उदयलाल मरावी और अदेरा सिंह कोराम एक डोमकच कर्मा गीत सुना रहे है:
कहाँ सुमीर रे हासि गिसी तावा नेगो-
रिंग सिसवा ही कहाँ लोलो रे सुमित सुसियो...

Posted on: Feb 15, 2018. Tags: SHANKAR SINGH KORAM UDAYLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पत्थरचिट्टी के उपयोग -

विकासखंड-हनमना, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शंकर सिंह आर्मो पत्थरचिट्टी दवा के बारे में बता रहे है और ये बच्चो के लिए पौष्टिक चीज है उनके यहां ये पत्थर में तैयार होता है जब बच्चो को किसी प्रकार की शिकायत हो जैसे दिमाग में कमजोरी हो, पेट में जलन हो, दाद होता हो उसके लिए अच्छी दवा है| दवा का नाम देहात में पत्थरचिट्टी कहते है उसको बच्चो को 2-3 दिन खिलाना पड़ता है उसका मात्रा एक चम्मच और उसका चूर्ण बना लेना है और छोटे-छोटे पुडिया बनाकर सुबह शाम तीन दिन तक खिलाइए आराम मिल जायेगा इसका उपयोग बच्चों के अलावा भी सब लोग कर सकते है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क शंकर सिंह आर्मो@9644824210.

Posted on: Jan 18, 2018. Tags: SHANKAR SINGH AARMO SONG VICTIMS REGISTER

35 साल से वन भूमि में खेती कर रहे, लेकिन जंगल क़ानून के आधार पर अभी तक पट्टा नहीं मिला...

ग्राम-नवगई, पोस्ट-रघुनाथनगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शंकर सिंह पिता-लालसाय बता रहे हैं कि 35 साल पूर्व से वनभूमि में कब्जा कर उस पर खेती कर रहे हैं लेकिन अभी तक पट्टा नहीं दिया गया उनके पास जीवन यापन के लिए उसके अलावा और कोई दूसरी भूमि नहीं है इस सम्बन्ध में उन्होंने आवेदन किया लेकिन अभी तक इस पर कोई कारवाही नहीं हुई है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर इनको भूमि का पट्टा दिलाने में मदद करे: पटवारी@8269611181, वन विभाग @8889927436, दरोगा@8085554008, रेंजर@9575072751, कलेक्टर@8462900200,S.D.M@9479089190. शंकर सिंह @9669480733.

Posted on: Nov 06, 2017. Tags: SHANKAR SINGH SONG VICTIMS REGISTER