किसान स्वर : कोदो कुटकी खाने से शुगर कम होता है, कुल्ती खाने से पथरी की बीमारी ठीक होती है...

प्रीतराम जैन ग्राम-जातावाडा, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर छत्तीसगढ़ के रहने वाले है वे बता रहे है कि वे किसानी करते है और खेत में धान, कोदो, कुटकी, और दलहन में उडद, कुल्ती,अरहर, मूंग उगाते है और वे यह बता रहे है कि वे गोबर खाद और रासायनिक खाद में D.A.P. यूरिया फास्फोरस का भी उपयोग करते है | उनके अनुसार कोदो और कुटकी की भात का स्वाद अच्छा होता है और उसको खाने से शुगर की बीमारी भी कम होती है और जिनको शुगर की बीमारी है अगर वे लोग उसको खायेंगे तो शुगर की बीमारी बढती नहीं है और कुल्ती का दाल या उसको उबालकर खाने से पथरी की बीमारी को भी कम करता है और उससे वह ठीक भी हो जाता है. कन्हैयालाल केवट@7828546554.

Posted on: Dec 10, 2017. Tags: PREETRAM JAIN SONG VICTIMS REGISTER