बीमारी में काम आए, खट्टा मीठा सबको भाए, क्या है?...प्रश्न और उत्तर

ग्राम पंचायत-सिंघपुर, पोस्ट-मुनमुना, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कक्षा 5 की छात्रा संयोगिता मरकाम कुछ प्रश्न और उत्तर सुना रही है :
बीमारी में काम आए खट्टा मीठा सबको भाए (अनार)
सबसे बढ़िया फल है कोन ना जाने इसका नाम (आम)
मुह में पानी लाए खाने को स्वादिष्ट बनाए (इमली)
रात को मौज उडाए लेकिन दिन में देख ना पाए (उल्लू)
सर्दी में काम आती शीत हवा से बचाती (ऊन)
तप करना है उनका काम, सदैव मुह पर राम का नाम (ऋषि)...

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: CG KABIRDHAM SANYOGITA MARKAM SONG VICTIMS REGISTER