आरती कीया बड़ादेवा न महादेवा न...गोंडी आरती गीत-

ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिन्दवाड़ा, (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे एक गोंडी आरती गीत सुना रही है :
आरती कीया बड़ादेवा न महादेवा न-
निवा चरणों ते वासी-
कंचन थाली कपूर ता वासी-
सेवा कीया नरका साठी-
निवा चरणों ते वासी-
आरती कीया बड़ादेवा न महादेवा न...

Posted on: Feb 24, 2019. Tags: MALA DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : करेले के जूस से पीलिया का उपचार-

ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे आज अपनी यात्रा के दौरान ग्राम राजाकोह में पहुँची हैं जहाँ पर उनकी मुलाक़ात रेखा जी से हुई है जो आज उन्हें पीलिया रोग के एक घरेलू उपचार के बारे में जानकरी दे रही है. वे बता रही हैं कि करेले का जूस पीलिया से ग्रसित व्यक्ति को रोज सुबह-सुबह 8 से 10 दिन खाली पेट में पिलाना चाहिए जिससे उसके पीलिया में आराम मिलता है इसी प्रकार इसकी पत्तियों का जूस भी पिलाया जा सकता है उससे भी पीलिया में आराम मिलता है | वे बता रही हैं कि इस तरह हमारे घरों में बहुत सारे छोटे छोटे पर प्रभावी नुस्खे होते हैं जिनका प्रयोग हम अपने घरों में कर सकते हैं. माला धुर्वे@ 8719877544.

Posted on: Aug 28, 2017. Tags: MALA DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : नीबू से त्वचा में निखार लाने की विधि -

ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे नीबू से कैसे गोरा हो वह विधि बता रही है, आप सब नीबू के स्वाद के से वाकिफ होंगे लेकिन नीबू से कैसे गोरा हुआ जाए यह शायद नही सुना होगा। आप नीबू से भी गोरा हो सकते है. नीबू के छिलके से कैसे त्वचा में निखार लाए: जिस छिलके को आप इस्तेमाल कर कचरे में फ़ेक देते है उसी छिलके से आप गोरे हो सकते है, चेहरे के दाग धब्बे गोरी त्वचा को निखारने का काम करती है, नीबू के छिलके को इस्तेमाल करने से पहले छिलके को अच्छे से सुखा कर पावडर बना ले, अब दो चम्मच नीबू के पावडर में तीन चम्मच दूध मिलाकर चेहरे और गर्दन में लगाए, सूख जाने पर इसे धो ले हर बार 2 दिन के बाद लगाने से जल्द ही त्वचा में निखार आ जायेगा | माला धुर्वे@8719877544

Posted on: May 17, 2017. Tags: MALA DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER