"किताब"- कविता
ग्राम पंचायत-सिरसगुडा, ब्लाक-तोकापाल (छत्तीसगढ़) से रुकमनी कश्यप “किताब” के ऊपर एक कविता सुना रही हैं-
मेरी पुस्तक बड़ी निराली
कथा कहानी चित्र वाली
पढना-लिखना मुझे सिखाती
दुनिया भर की बातें बताती
खेल-खिलौना, रूपया-पैसा
मित्र नहीं है पुस्तक जैसा|
Posted on: Feb 24, 2022. Tags: CHHATTISGARH POEM RUKMANI MOHRE TOKAPAL
Impact: लॉकडाउन के वजह से चांपा में फंसी हुई थी सीजीनेट के मदद से अपने घर पहुँच गयी...
रुकमनी सेन जिला-रायपुर छत्तीसगढ़ की रहने वाली है, लेकिन 24 मार्च 2020 से लॉकडाउन के वजह से जिला-जांजगीर चांपा, में ही फंसी हुई थी, रुकमनी आँख से विकलांग भी हैं जिसके वजह से उन्हें लॉकडाउन में बहुत से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और उन्होंने अपनी बात सीजीनेट में रखा, सीजीनेट के साथियों के मदद से उनको उनके घर तक सही सलामत पहुचाया गया, इसलिए वे सीजीनेट के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रही है : संपर्क नम्बर@:9174198733. (168584)
Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA IMPACT RAIPUR CG RUKMANI SEN SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में 3 तीन माह से स्कूल में फंसी हूँ, देख नहीं सकती हूँ, कृपया घर पहुंचवाने मदद करें-
ग्राम-झलमला, पोस्ट-भईसों, जिला-जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) से रुकमनी सेन बता रही हैं, वे लॉकडाउन में फंसी हैं, दिव्यांग हैं, स्कूल में पढ़ती हैं लेकिन जब से स्कूल बंद हुआ है तब से वहीँ हैं 3 माह हो चुके हैं, वे रायपुर अपना घर जाना चाहती हैं लेकिन वे देख नहीं पाती हैं जिसके कारण आने के लिये व्यवस्था नहीं कर पा रही हैं और जहां रहती हैं वहां से कोई साधन नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें रायपुर अपने घर पहुंचवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9174198733. (166962)
Posted on: May 14, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM JANJGIR CHAMPA RUKMANI SEN SONG VICTIMS REGISTER
ये आप के हम जान दे परिवर्तन की इस बेला में...स्वागत गीत
ग्राम-सावेर, पोस्ट-बांदे, ब्लाक-कोयलीबेडा, तहसील-पखांजूर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रुकमनी उसेंडी एक स्वागत गीत सुना रही है:
ये आप के हम जान दे-
परिवर्तन की इस बेला में-
मधुर मुस्कान से करते हम स्वागत-स्वागत-
शुभ स्वागतम् शुभ स्वागतम्-
पाऊल पाऊल धरती पे-
पड़े जो आपके शुभ कदम...
Posted on: Sep 06, 2018. Tags: CG KANKER PAKHANJUR RUKMANI USENDI SONG VICTIMS REGISTER
They take our votes, taxes but does no work, allege angry village woman...
Rukmani traveling with CGNet Swara Citizen Journalism Awareness tour has reached Keshkal market in Kondagaon district in Chhattisgarh and talking to a saleswoman Mangin Bai of Surdonger who says earlier it was a panchayat and now a municipality and they collect all sort of taxes from us but the market is dirty and also the nearby pond which people use and fall sick. They only know how to take our votes and taxes, she says. Listeners are requested to call Collector@9424200202. Rukmani@8818891341.
