है मरियम आइयो मोरे प्रीति...महसी गीत-

रोशन एक्का जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से एक महसी गीत सुना रहे हैं:
है मरियम आइयो मोरे प्रीति-
में जोड़ लो राउर बेटा येशु-
संगे प्रीति में जोड़ लो रे-
राउर बेटा मोर मालिक येशु महसी-
है रे मोर अगुआ रे राउर बेटा मोर मालिक-
है मरियम आइयो मोरे प्रीति...

Posted on: Jun 25, 2022. Tags: CG JASHPUR MAHSI ROSHN EKKA SONG

हरियारा नीमियां गछिया हरियारा...भक्ति गीत-

सोमन्रंदा (बिहार) से रोशन कुमार एक भक्ति गीत सुना रहें है:
हरियारा नीमियां गछिया हरियारा-
पतईया हो ताहिर पतहिया पान-
मैया मोरी गयली लोभाई-
ताहिर पतहिया पान-
पतईया हो ताहिर पतहिया पान-
आमा महुई नही भावे पिपरियां हो-
हरियारा नीमियां गछिया हरियारा...(185230) GT

Posted on: Feb 19, 2021. Tags: BHAKTI SONG BIHAR KUMAR ROSHN

महिला के परिवार को नहीं मिल रहा राशन, भूख से बच्चे हैं बेहाल..... मदद करें

रोशनी अरविंदे, ग्राम-रामवाडी,जकातनाका, सिद्धार्थनगर जिला-हवेली पूना(महाराष्ट्र) से समस्या बता रही हैं कि मैं एक व्यक्तिगत विद्यालय में अध्यापक हूँ, कोरोना के चलते तीन माह का भुगतान नहीं दिया गया है हमारे परिवार में पाँच लोग हैं , कई बार विद्यालय में फोन भी किया गया लेकिन कोई भी उचित व्यवस्था नहीं कि गयी है और न ही भुगतान किया है , जिससे घर में राशन नहीं है बच्चे भूख से परेशान है शासन कि ओर से भी कोई व्यवस्था नही की गयी है इसलिए साथी सी. जी. नेट के साथियपोन से मदद की अपील कर रही है : संपर्क सूत्र: रोशनी अरविंदे@9623779943

Posted on: May 21, 2020. Tags: CORONA FOOD PROBLEM PUNA(M.H.) ROSHNI ARVINDE SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में रोड की बहुत समस्या है, शिकायत करने पर कोई सुनते नही, कृपया हमारी मदद करें...

ग्राम-डेढ़खोह्का, पोस्ट-कुरुटोला, तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रोशनी यादव बता रही है कि अभी तक रोड नही बना है उसके कारण धूल मिटटी से गाँव के लोग बहुत परेशान है और बरसात के बहुत ज्यादा कीचड़ होता है उसके कारण गाँव के लोगो को और स्कूल बच्चो को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है रोड बनवाने के लिए उन्होंने जन समस्या निवारण केंद्र में आवेदन भी दिए थे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हो रहा है और इस समस्या से 30-40 घर प्रभावित है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात करके रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@9669169384, C.E.O.@9425228067. बस्तीराम नागवंशी@9425648073.

Posted on: Jan 15, 2018. Tags: ROSHNI YADAV SONG VICTIMS REGISTER