हम हैं जहाँ पर है, वहां संसार ये सारा...प्रेरक गीत

मध्य प्रदेश के बालाघाट से दुर्गा कन्नौजिया एक प्रेरक गीत गा रही हैं:
वो रात का तारा, वो धूप की धारा
हम हैं जहाँ पर है, वहां संसार ये सारा
हमको उदासी की जगह, उल्लास भरना है
कोई परीक्षा हो, हमें वो पास करना है
हम हैं नई पीढी के, यह पथ है न्यारा
हम हैं जहाँ पर है, वहां संसार ये सारा
वो रात का तारा…
इस देश की संगीत की आसावरी हो तुम
पर्वत-नदी के बीच गूंजी बासुरी हो तुम
बंधन नहीं भाषा, हम तोड़ दें सारा
हम हैं जहाँ पर है, वहां संसार ये सारा
वो रात का तारा…
वो रात का तारा, वो धूप की धारा
हम हैं जहाँ पर है, वहां संसार ये सारा

Posted on: Sep 10, 2014. Tags: Durga Kannaujiya SONG VICTIMS REGISTER