मैं खेती काम और मजदूरी करके अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहा हूँ...
ग्राम,पंचायत-मल्लाराम, ब्लाक-पिनपाका,जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से सोयम चुक्कैया कोया गोंडी में बता रहे है, कि वे छत्तीसगढ़ से आये थे, घर में 4 सदस्य हैं जंगल को काटकर खेती का काम कर रहा हूँ | 5 एकड़ जमीन है, जमीन में कपास, चावल लगाते है | लेकिन अभी खेती काम करने को वन विभाग अधिकारी स्वीकार नहीं कर रहे हैं इसलिए मजदूरी काम करके अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहा हूँ | संपर्क नम्बर@7036447378. (170063) NM
Posted on: Jun 26, 2020. Tags: AGRICULTURE CHUKKAIAH BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA SOYAM
जमीन का पट्टा के लिए कई बार आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है...मदद की अपील-
ग्राम-जिन्नेलागुडेम,पंचायत-विन्जरम ,ब्लॉक-कुकुनूर ,जिला-पश्चिमगोदावरी (आन्ध्राप्रदेश) से सोयम रामा बता रहे है कि वे लोग 5 एकड़ जमीन को खेती लायक बना कर खेती कर रहे हैं , जिसका पट्टा अभी तक नहीं मिला है| इस समस्या के लिए कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किये हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें ... P.O@9490957004, संपर्क@7893778321.
Posted on: Dec 28, 2019. Tags: AANDHRAPRADESH LAND PROBLEM SOYAM RAMA
मा वा यसुन संगे कल्याना बसुर न लायो...गोंडी गीत-
ग्राम-कट्टम्गुरा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से पिंकी आदिवासी कोया गीत सुना रही हैं :
मा वा यसुन संगे कल्याना बसुर न लायो-
मसिर संगे मंदाना बसुर न लायो-
मा वा येसुन संगे कल्याना बसुर न लायो-
मसिर संगे मंदाना बसुर न लायो-
पगर सुटा बरसी यसुर नागे डायना-
मा वा येसुन संगे कल्याना बसुर न लायो-
मसिर संगे मंदाना बसुर न लायो...
Posted on: Aug 25, 2019. Tags: CG GONDI SONG SOYAM PINKI SUKAMA VICTIMS REGISTER
कोरो पाटा रे माधव ने गावा, पारी कुपार लिंगो बाबा न सेवा...गोंडी गीत
मंडल-उटनूर, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से सोयम गंगाराव एक गोंडी गीत सुन रहे है:
कोरो पाटा रे माधव ने गावा, पारी कुपार लिंगो बाबा न सेवा-
यादी मै शक्ति रे देते जन्मायच, अन्य सुगन्यसु जनमा सेवा कुटी-
कूटी लिंकुले पुड तोरे लिंगाले, पुन्य भूमि ते जनमाते वातोरे-
बत्तल तो बता माधव ने गावा, पारी कुपार लिंगो बाबा न सेवा...
Posted on: Jul 29, 2018. Tags: ADILABAD GONDI SONG SOYAM GANGARAM
आय मड़ा झिला निक रांग मड़ा झिलेगा...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-तुमागुड़ा,पंचायत-गिनौरा, तहसील-इन्द्रावेली, जिला-आदिलाबाद, तेलंगाना से सोयम लच्छू एक गोंडी गीत गा रहे हैं. शादी के समय रात में मंडप के पास ढोल बजाकर नाचते-गाते समय यह गीत गाया जाता है :
आय मड़ा झिला निक रांग मड़ा झिलेगा – बाड़ी ने सोंग आती ने रानिया, कपड़ो तीसी मोलो ता अगा उत्तील-
बाती इन्होनिंक रांगती इन्होना-
नावा भी ओतना के लागता के सयोबा-
अदेन साठी मोलो पीसी उत्थो ना – रे रे रेला,रे रेला रे रेला रे रे रेला रे रेला...
