हमारे मोहल्ले में 10 साल से बिजली के पोल गिरे पड़े है लेकिन बिजली अभी तक नहीं आई...

ग्राम-पंडरी, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मोहरलाल मरावी, रामजीत सिंह आयाम, होलशाय धुर्वे, रामभरण आयाम बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 12 में 10 साल से बिजली के पोल गिरे है लेकिन अभी तक गड़े नहीं है जबकि सरपंच सचिव रोज देख रहे है| पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है सरपंच सचिव को बोलते है तो कहते है ठेकेदार गड्वायेगा.सब लोग अँधेरे में रह रहे है और बच्चो की पढाई भी नहीं हो पाती है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है इन नम्बरों में बात कर बिजली लगवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, विद्युत् विभाग@8120692728. संपर्क@9669189891.

Posted on: Jun 13, 2018. Tags: MOHARLAL MARAVI RAMJEET AAYAM HOLSHAY DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER

अय्यो रे अय्यो रे मोरा घर अय्यो रे...शिक्षा गीत

ग्राम-जामपानी,पोस्ट-लिलासी, तह्सील-दुद्धी,जिला-सोनभद्र (उ.प्र.) से रामजीत भारती एक शिक्षा गीत सुना रहे हैं:-
अय्यो रे अय्यो रे मोरा घर अय्यो रे-
सेवा भारत के द्वारा शिक्षा घर-घर अय्यो रे-
मैं तो पढ़ना लिखना जानू-
मैं तो किसी से न शर्माऊ-
मैंने सा साफ सफाई अक्षर और ज्ञान-
मैंने सीखा पैसे कमाना जीवन में सम्मान-
भैया जीवन में सम्मान भैया जीवन में सम्मान...

Posted on: Mar 14, 2018. Tags: RAMJEET BHARTI SONG VICTIMS REGISTER

पागल कहे ला ना रे लोगवा...धर्म गीत

ग्राम-जामपानी, तहसील-दुद्धी, जिला-सोनभद्र उत्तर प्रदेश से रामजीत भारतीय भोजपुरी में एक धर्म गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
पागल कहे ला ना रे लोगवा – पागल कहे ला ना – हंसा यीशु मशीह के सेवक रे लोगवा – पागल कहे ला ना – तीर्थ मथुरा हम नही जाइयेबे-
ना हम गंगा नहाइबे – यीशु चरनिया गंगा बिराजे-
उभुक चुभुक हम नहाइबे रे लोगवा-
पागल कहे ला ना-
हंसा यीशु मसीह के सेवक रे लोगवा-
पागल कहे ला ना-
पागल कहे ला ना रे लोगवा, पागल कहे ला ना...

Posted on: Nov 09, 2016. Tags: RAMJEET BHARTI SONG VICTIMS REGISTER

आजा रे आजा रे पढना लिखना सीख जा रे...शिक्षा गीत

ग्राम-जामपानी, पोस्ट-लिलासी, तह्सील-दुद्धी, जिला-सोनभद्र (उ.प्र.) से रामजीत भारती एक शिक्षा गीत सुना रहे हैं:
आजा रे आजा रे पढना लिखना सीख जा रे-
विश्वास तो बन जाएगा बुद्दि खुल जायेगी-
समझ में मान बढेगा,समझ में मान बढेगा-
तेरे गाँव का तेरे घर का उधार हो जाएगा-
आजा रे आजा रे पढना लिखना...

Posted on: May 14, 2016. Tags: RAMJEET BHARTI SONG VICTIMS REGISTER

जहां सेवा भारत है,वहां पढ़ना लिखना है...शिक्षा गीत

ग्राम -जामपानी, पोस्ट-लिलासी, तहसील-दुद्धी, जिला-सोनभद्र (उ.प्र.) से रामजीत भारती शिक्षा के ऊपर आधारित एक गीत सुना रहे हैं :
जहां सेवा भारत है,वहां पढ़ना लिखना है – आओ तुम पढ़ो लिखो आगे ही आगे बढ़ो – जहां सेवा भारत है वहां पढ़ना लिखना है – क्या अनपढ़ रहेगा तू क्या गुलामी सहेगा तू – आओ तुम पढ़ो लिखो आगे ही आगे बढ़ो – जहाँ सेवा भारत है वहां पढ़ना लिखना है – जहां शिक्षा की किरण है वहां पढ़ना लिखना है – जहां शिक्षा की किरण है वहां जीवन ही जीवन है – आओ तुम पढ़ो लिखो आगे ही आगे बढ़ो – जहाँ सेवा भारत है वहां पढ़ना ही पढ़ना है...

Posted on: Apr 23, 2016. Tags: RAMJEET BHARTI SONG VICTIMS REGISTER

View Older Reports »