हमारे गांव में पानी की समस्या होने के कारण बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-गोरियापाल, गंगापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दशरूराम कोरामी बता रहे हैं उनके गांव के स्कूल पारा में हैण्डपंप खराब हो गया है| 82 घर का जनसंख्या है| वर्तमान में नाला से पानी पीते है, इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407643023, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DASHRURAM KORAMI GORIYAPAL PROBLEM WATER
Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...
ग्राम-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दसरुराम पोडियामी बता रहे हैं, प्राथमिक शाला कोलिया पारा मे सोलर पंप खराब था, जिसके कारण पानी की दिक्कत हो रही थी| उन्होने इसके लिये शिकायत किये थे| लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी|फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपम्प ठीक हो गया| संपर्क नंबर@9407669883. (186350)
