पुणे : वेल्डिंग का काम करता था काम बंद है, लॉकडाउन के कारण, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

प्रदीप कुमार गौतम जिला-गाजीपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले है अभी वे कृष्णा रोड वागोली कालेवाडा में रहते है | वेल्डिंग का काम करते है लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया है | उनके पास खाने को राशन नहीं है | इसलिए साथी सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन की व्यवस्था करवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9984951941. (167057)

Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PRADEEP KUMAR GAUTAM PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

फैली है एसी बीमारी नईया कछू उपाव...गीत-

उत्तर प्रदेश से प्रदीप कुमार कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
फैली है एसी बीमारी नईया कछू उपाव-
कोरोना से करो बचाव-
हारे ज्ञानी ओझा तासिक-
माथो पीट रहे वैज्ञानिक-
अब तक बन न पायी टोनिक-
जे में एके लक्षण हो सो-
ओ से दूरी बनाव कोरोना से करो बचाव...

Posted on: Mar 31, 2020. Tags: CORONA PRADEEP KUMAR SONG UP VICTIMS REGISTER

हमारे वार्ड का हैण्डपम्प 4 महीने से खराब है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-ताड़पतरा, थाना+पोस्ट-बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप कुमार गुर्जर बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 6 का हैण्डपम्प 4 महीने से खराब है, उसके कारण पीने के पानी की समस्या हो रही है, हैण्डपम्प में सोलर पैनल भी लगा है, लेकिन उसका एक प्लेट गिरकर टूट गया है, जिसे अस्थायी रूप से जोड़कर चलाया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने पंचायत में आवेदन किया, सचिव के पास भी बात को रखा, लेकिन उस पर कोई काम नही हो रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर हैण्डपम्प बनवाने में मदद करे: सचिव@9644484604, सरपंच@7610231685, PHE@9826132225. प्रदीप कुमार कुर्जर@9617620796.

Posted on: Aug 17, 2018. Tags: HANDPUMP PRADEEP KUMAR GURJAR SONG SURAJPUR CHHATTISGARH VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प 3 माह से खराब है, निजी हैंडपंप से भी लोग पानी नहीं लेने देते हैं...

ग्राम-ठाड़पतरा, पोस्ट-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप कुमार गुरजर बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 में 3 सोलर प्लेट लगे थे उसमे से एक प्लेट गिरकर टूट गया है| जिस बोर में पम्प लगा है वहां का हैण्डपम्प 3 माह से खराब पड़ा है |टंकी का ढक्कन नही होने से पानी गंदा हो जाता है. कुछ का अपना-अपना प्राइवेट बोर है उसमे पीने के लिए पानी लेने जाने से मना करते है|उनके बस्ती में करीब 12-15 है | इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बातकर मदद करे: P.H.E.@9826132225, सचिव@9644488604, सरपंच@7610231685. प्रदीप@9617620796.

Posted on: Jul 07, 2018. Tags: PRADEEP KUMAR GURJAR SONG VICTIMS REGISTER WATER

अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनवाया, पैसा नही मिला, बेवकूफ बनाकर घुमा रहे हैं...

ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से प्रदीप कुमार ताराम बता रहे हैं, अधिकारियों के कहने पर शौचालय निर्माण कराया, 3 महीने हो चुके हैं, लागत राशि अभी तक नहीं मिला, कई बार अधिकारियो के पास निवेदन किया, लेकिन अधिकारी आज-कल बोलकर घुमा रहे हैं, इसलिए वह सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, कि दिए गये विभागीय अधिकारियों के नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@8463848957, सचिव@7317347554, CEO@9753656742, SDO@9646066905, सहायक सचिव@7089495009. संपर्क नंबर@8717907631.

Posted on: May 13, 2018. Tags: PRADEEP KUMAR SONG VICTIMS REGISTER