बच्चो तुमने अपने आस पास आग...कहानी-

ग्राम-लालपुर , जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अशोक कुमार एक कहानी सुना रहे हैं:
बच्चो तुमने अपने आस पास आग-
तो देखी ही होगी पर क्या तुम जानते हो-
की आग का पहला उपयोग किसने-
और कब किया था नही न तो आओ आज तुम्हे यही कहानी बताते हैं...(AR)

Posted on: Jun 07, 2021. Tags: ASHOK KUMAR CG KORIA STORY

कान्हा मटकी ना फोरो डगारिया में...भजन गीत

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी एक भजन गीत सुना रहे हैं :
कान्हा मटकी ना फोरो डगारिया में-
जो कान्हा तुम्हे भूख लगी है-
जेमना रहा है रसोइयन में-
जो कान्हा तुम्हे अमल लगी है-
बिरिया रखी है बेलारियां में-
जो कान्हा तुम्हे प्यास लगी है-
जलवा रखा है जलारियन में-
जो कान्हा तुम्हे नीद लगी है-
सेजिया लगी है महलियन में...

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के हिस्से में हैंडपंप नहीं, कुंआ सूख गया, एक किलोमीटर दूर गड्ढे से पानी लेकर आते हैं...

ग्राम-कोहा, पंचायत-चौखंडी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी साथ में मुन्नालाल कुशवाहा है जो बता रहे है कि उनके गाँव कि बस्ती में 10 से 20 घर है जिसकी आबादी 300 लगभग है और इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 18 में एक भी हैण्डपम्प नहीं है| जिसके कारण इनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है और ये लोग एक किलोमीटर दूर गड्डे से पानी लाकर पीते है इसके लिए इन्होने कई बार अधिकारियो के पास शिकायत भी किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| कलेक्टर@9425903973, ब्लाक C.E.O.@9425194808, विधायक@8120866999. अशोक@ 8878396727

Posted on: Apr 22, 2017. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गठिया वात रोग का घरेलू उपचार -

ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी गठिया वात रोग जिससे बहुत अधिक वरिष्ठ साथी पीड़ित रहते हैं उसका एक घरेलू उपचार बता रहे है वे बता रहे हैं इस दवा के निर्माण के लिए 100 ग्राम आम के ढेम (अंकुरित नए पत्ते) और 100 ग्राम महुआ के ढेम, 100 ग्राम महुवा,100 ग्राम मेढकी, 1 तोला या 10 ग्राम लहसुन, सभी को पीस कर कडू के तेल में उबालते-उबालते महीन कर ले और कुनकुना कर तीन बार लगाये सेमर के जड़ को भी इसमें मिलाकर लगाये ये गठियावात रोग के लिए लाभकारी होता है | वे बता रहे हैं कि गठिया वाट में अक्सर अंग्रेज़ी दवाई असर नहीं करती और वह महंगी भी होती है इसलिए साथी इस दवा का उपयोग कर सकते हैं. अशोक कुमार कोरी@9713063019

Posted on: Mar 28, 2017. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Old women in my village got pension after recording on CGnet...

ग्राम-रमगढवा, तहसील-जवा, जिला-रीवा, (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी बता रहे है कि उन्होंने गाँव की वृद्ध महिलाओ को पेंशन नही मिलने की समस्या को लेकर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराया था कि इन महिलाओं को पिछले दो वर्षों से पेंशन नहीं मिल रहा था और वे अधिकारियों के चक्कर लगा लगा कर थक गयी थी पर सीजीनेट में रिकार्ड करने के बाद आज उन महिलाओ के खाते में एक वर्ष का पेंशन का पैसा आ गया है इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों को जिन्होंने अधिकारियों पर फोन कर दबाव डाला एवं सचिव, सरपंच, जिला पंचायत सीईओ, कलेक्टर आदि सभी को धन्यवाद दे रहे है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि कृपया गरीबों की ऐसी ही मदद करते रहें। कोरी@9713063019

Posted on: Mar 22, 2017. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER

View Older Reports »