15 या 20 दिन बाद तेंदूपत्ते का पैसा मिल जाता है और बोनस भी एक साल बाद मिल जाता है...

निर्मला सडमेके ब्लॉक भामरागड़ जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र ) से रंजोंती मंडावी को बता रही है कि तेंदू पत्ता साल में एक बार तोड़ते है हर साल तोड़ते है अभी अभी ख़तम हुआ है इस साल | सुबह 5 बजे उठकर तोड़ने जाते है और पत्ते को लाकर 35-35 एक एक साइड यानि 70 पत्ते का एक बण्डल बनाते है और बांधकर के सुखाने के लिए गाँव के बाहर ले जाते है | वे बता रही है कि 15 या 20 दिन बाद पत्ते का पैसा मिल जाता है और बोनस भी एक साल बाद मिल जाता है | वे आगे बता रही हैं कि हमे तेंदू पत्ता तोडना अच्छा लगता है और मुझे आशा है कि सीजीनेट सुनने वाले सभी सांथियों को भी इस बारे में सुनकर अच्छा लगेगा मुझे बहुत अच्छा लगा | धन्यवाद       

Posted on: May 26, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADCHIROLI MH FOREST NIRMLA SADEMEKE SONG TENDU VICTIMS REGISTER

अभी ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़कर खुश हैं, सरकार को उनके लिए और रोज़गार की व्यवस्था करनी चाहिए...

अखिलेश कुमारी ग्राम गिदुरहा जिला रीवा मध्यप्रदेश से वहां तेंदू पत्ता की तुड़ाई कर रहे लोगों से बात कर रही हैं | वे कह रही हैं कि लॉकडाउन के कारण लोगो के पास और कोई काम नहीं है इसलिए तेंदू पत्ता संग्रहण जीवन यापन के एकमात्र उपाय के रूप में उभरा है और लोग उससे खुश हैं | लोग उनसे कह रहे हैं कि जितनी भी काम कमाई हो पर उससे गुजारा कर लेंगे | वे कह रही हैं कि सरकार को लॉकडाउन में फंसे ग्रामीणों के रोज़गार के लिए और बंदोबस्त करना चाहिए | अखिलेश कुमारी@8878106980

Posted on: May 18, 2020. Tags: LEAF MP REWA TENDU

रागत एडकी औ नरसा गाटो...गोंडी गीत

टेंदुर चिंतू ग्राम-बलमपुर, मंडल-उट्नूर, जिला-आदिलाबाद ,तेलंगाना से एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
रागत एडकी औ नरसा गाटो-
मुसडून मुदा पहजे इन्ता-
मुसरतु सके दे वेल्किन इन्ता-
नेद्डून पट्टी पहजे इन्ता-
रागत एडकी औ नरसा गाटो..

Posted on: Dec 01, 2017. Tags: Tendur Chintu

हरि गजरा हरि गजरा, निवा सांगो हरि गजरा...गोंडी विवाह गीत

टेंदुर चिन्नू, ग्राम-बलमपुर, मंडल-उतनूर, जिला-आदिलाबाद ,तेलंगाना से एक गोंडी भाषा में विवाह गीत सुना रहे हैं:
हरि गजरा हरि गजरा, निवा सांगो हरि गजरा-
लाल दिखड़ा लाल दिखड़ा, लाल दिखड़ा भाटो लाल दिखड़ा-
हरि गजरा हरि गजरा, निवा सांगो हरि गजरा...

Posted on: Jul 14, 2017. Tags: Tendur Chintu

रे रे रेना, रे रे रेना रे रे रेना रे रेना रेना...गोंडी विवाह गीत

ग्राम-विषयपेट, मंडल-उटनूर, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से तेंदुर चिन्नू एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे हैं:
रे रे रेना, रे रे रेना रे रे रेना रे रेना रेना-
बोनत पर्रो उद्ना नावी भैये-
रे रे रेना, रे रे रेना रे रे रेना रे रेना रेना-
बवने के किया हो के किया हो भैये-
नावोले बाबल अड़ानतोल नावी भैये-
रे रे रेना, रे रे रेना रे रे रेना रे रेना रेना...

Posted on: Aug 10, 2016. Tags: SONG Tendur Chinnu VICTIMS REGISTER

View Older Reports »