impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद राशन कार्ड में नाम जोड़ दिया गया है, सभी को धन्यवाद...

ग्राम-नवगोई, पोस्ट-रघुनाथ नगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राजपति सिंह परस्ते बता रहे हैं कि उनका राशनकार्ड बना था| जिसमे उनके बच्चे का नाम नहीं जुड़ा था, उन्होंने कई बार ग्राम सभा और सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया| लेकिन काम नहीं हो रहा था| वे काफी समय से कोशिश कर रहे थे| फिर उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया जिसके 2 सप्ताह बाद राशन कार्ड में बच्चे का नाम जोड़ दिया गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की |राजपति सिंह परस्ते@9669480733.

Posted on: Apr 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY RAJPATI SINGH PARSTE SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में हैण्डपम्प नहीं है, कई बार कई जगह आवेदन दिए पर कोई ध्यान नहीं दे रहे...

ग्राम-नवगई, पोस्ट+थाना-रघुनाथनगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) राजपति सिंह परस्ते बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 4 में हैण्डपम्प नहीं है तो वहां पर हैण्डपम्प खनन करने के लिए उन्होंने समाधान शिविर और जन समस्या निवारण केंद्र में भी आवेदन दिए थे| लेकिन उसका आज तक कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प खुदवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, S.D.M@7746873930, C.E.O.@9479082150, P.H.E. विभाग@9926603461, सरपंच@9575789750, सचिव@9617494180.

Posted on: Jul 13, 2018. Tags: HANDPUMP RAJPATI SINGH PARSTE SONG VICTIMS REGISTER