Impact Posts »

Impact: We got our due wages after recording message on CGnet Swara...

ग्राम पंचायत-बोंगा, पोस्ट-गोविंदपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से
सीताराम छिन्दराम बता रहे है कि उन्होंने एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था सीजीनेट में वह यह कि गाँव के ३५ लोगो ने ५ दिन तक बागतरी से पण्डोराय सड़क समतलीकरण का कार्य किया था जिसका मजदूरी का भुगतान नही हुआ था, वे कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुके थे पर कोई मदद नहीं कर रहा था फिर अंत में उन्होंने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकार्ड किया और सीजीनेट सुनने वाले से अनुरोध किया कि वे अधिकारियों को फोन कर के दबाव डालें। वे ग्रामीण मजदूरों की और से सीजीनेट श्रोताओं और अधिकारियों की पूरी टीम का आभार प्रकट कर रहे है बहुत बहुत धन्यवाद दे रहे है | सीताराम@8720094306

Posted on: May 18, 2017, by SEETARAM CHHINDRAM SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Toilets got built after recording message on CGnet Swara, Thanks...

ग्राम पंचायत-पलियारी गुरुड़ी, प्रखण्ड-गोमिया, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से जे एम.रंगीला बता रहे है कि गाँव में कुछ महिलाओं के नाम शौचालय स्वीकृत था लेकिन उसमे रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसका महिलाओ ने कड़ा विरोध किया था, साथ ही इस सन्दर्भ में प्रखण्ड एवं जिले में लिखित आवेदन भी दिया था, तथा उच्च अधिकारियों से भेट कर उनके समक्ष भी यह बात रखी थी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई थी फिर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद साथियों द्वारा अधिकारियो पर दबाव बनाया गया जिसके परिणामस्वरूप अब शौचालय का निर्माण करा दिया गया है. महिलाओ द्वारा अधिकारियों एवं सीजीनेट की पूरी टीम को बहुत बहुत धन्यवाद. जे.एम.रंगीला@8877185940.

Posted on: May 17, 2017, by JM RANGEELA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Now I will get second installment of support to build my house...

ग्राम-झाईताल, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सुंदर सिंह धुर्वे पिता गौतम सिंह गोंड़ वह बता रहे है कि उन्हें इंदिरा आवास योजना के दूसरे किश्त का पैसा नही मिल रहा था और वे बहुत परेशान थे कोई अधिकारी मदद नहीं कर रहा था फिर उन्होंने सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था सीजीनेट में सन्देश चलने के बाद जिसके चलते असर हुआ कि 8-05-2017 को अधिकारी ने बुलाया और पता चला कि IFSC CODE में में एक अंक गलत होने के कारण पैसा ट्रांसफर नही हो रहा था अब गलती सुधार हो गया है और अब रुका दूसरा किश्त खाते में डाल देंगे ऐसा अधिकारी ने बताया है. इस सहयोग के लिए सीजीनेट को बहुत-बहुत धन्यवाद। सुंदर सिंह धुर्वे@9993853239.

Posted on: May 12, 2017, by SONG SUNDAR SINGH DHURWE VICTIMS REGISTER

Impact: Our subsidised ration started 15 days after reporting on CGnet...

प्रखंड-निराल, जिला-गढ़वा (झारखण्ड) से सामाजिक कार्यकर्ता जहूर अंसारी बता रहे है कि इन्होने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड करवाया था जिसमे लोगो ने बताया था कि उनको (P.D.S.) उचित मूल्य की दुकान से राशन नहीं दिया जा रहा था. दुकानदार कह रहा था कि आपका अंगूठा काम नहीं कर रहा है तो कहीं मशीन काम नहीं कर रहा है इस तरह से लोगो को राशन से वंचित कर रहा था तो सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड होने के 15-20 दिनों बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी दुकान गए और जितने लोगो की शिकायत थी उन सब लोगो को 2-2 महीनो का राशन दे दिया गया इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने अधिकारियों पर फोन करके दबाव डाला। अंसारी@8809058395

Posted on: May 08, 2017, by FOOD JAHOOR ANSARI RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER

Impact: 52 education workers got part of due salary after CGnet report...

विकासखण्ड-सेंधवा, जिला-बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार बता रहे हैं कि सेंधवा के शिक्षा विभाग के प्रेरकों को वेतन नहीं मिल रहा था और कोई अधिकारी मदद नहीं कर रहा था तब उन्होंने दिनांक-13-04-2017 को सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था कि बडवानी जिले में अगस्त 2013 को साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत प्रेरको की नियुक्ति हुई थी इसमें 52 प्रेरको की नियुक्ति सेंधवा ब्लाक में भी हुई थी जिनका 30 माह का वेतन रुका हुआ था जिन्हे 2000 रूपये माह के हिसाब से मानदेय देना था सन्देश रिकार्ड होने के 15 दिन के अंदर 9 माह का वेतन अब मिल चूका है सीजीनेट सुनने वाले साथियों जिन्होंने अधिकारियों पर फोन कर दबाव डाला और जिन कर्मचारियों ने मदद की उनको बहुत बहुत धन्यवाद.सुरेश कुमार@9669682196.

Posted on: May 06, 2017, by SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »